{"_id":"688940143094e5f58b0b62d4","slug":"three-accused-arrested-for-stealing-fans-from-poultry-farm-panipat-news-c-244-1-pnp1012-141068-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पोल्ट्री फार्म से पंखे चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पोल्ट्री फार्म से पंखे चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बाल जाटान गांव में पोल्ट्री फॉर्म से 20 पंखे और अन्य सामान चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीआईए-3 की टीम ने सोमवार शाम को डिडवाड़ी के सरकारी स्कूल के पास से तीन आरोपियों विशाल निवासी डिडवाड़ी और रोहित व राजू निवासी बाल जाटान को गिरफ्त़ार कर लिया। उनसे 2.55 हजार रुपये बरामद कर लिए।
सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को डिडवाड़ी के पास गश्त कर रही थी। उसी समय सूचना मिली कि सरकारी स्कूल के पास कुछ संदिग्ध युवक घूम रहे हैं पुलिस ने तुरंत दबिश देकर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों विशाल, रोहित व राजू ने बताया कि उन्होंने दो माह पहले गांव बाल जाटान में गोगामेड़ी रोड पर बंद पड़े लेयर पोल्ट्री फार्म से 30 पंखे, लोहे की एंगल व जनरेटर के पार्ट्स चोरी किए थे।
पंखे एक व्यक्ति को 60 हजार रुपये में बेच दिए थे। इस मामले में सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने करीब दो महीने पहले नारायणा से डिडवाड़ी रोड पर खेतों में बनें एक मकान से तुड़ा बनाने की रेपर मशीन चोरी करने की वारदात भी कबूल की है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 25500 रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।