फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three accused arrested for robbing the canter by taking the driver hostage

चालक को बंधक बनाकर 25 लाख कीमत के सामान से लोढ़ कैंटर लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for robbing the canter by taking the driver hostage
पानीपत। चालक को बंधक बनाकर कैंटर लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी छह जुलाई की देर रात पानीपत अनाज मंडी में कैंटर में सो रहे चालक को बंधक बना छाजपुर गंदा नाला के पास फेंक गए थे। करीब 25 लाख रुपये कीमत के सामान से लोड कैंटर लूट ले गए थे। आरोपियों ने जिले में तीन वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। यूपी के नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में वाहन चोरी की कई वारदात भी इन पर दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि 15 जुलाई की रात आई-10 कार में सवार यूपी के हापुड़ निवासी शहजाद को काबू किया था। शक के आधार पर पूछताछ की तो आरोपी ने अपने साथी फुरकान और अमजद निवासी गाजियाबाद, यूपी और एक अन्य के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर रविवार को फुरकान और अमजद को यूपी के बागपत से गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर माल सहित लूटा गया कैंटर सनौली तामसाबाद रेत की खान के नजदीक से बरामद किया गया। इसके अलावा लाइसेंस, पेन कार्ड, 1240 रुपये और वारदात में प्रयोग की कार बरामद कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी शहजाद और फुरकान को जेल भेजा गया और आरोपी अमजद को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। वारदात में शामिल फरार चल रहे इनके साथी आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed