{"_id":"6793ed7888c5debfa606bfa0","slug":"threatened-to-kill-the-sarpanch-of-rajakhedi-village-by-calling-a-foreign-number-panipat-news-c-244-1-pnp1003-131147-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विदेशी नंबर कॉल कर राजाखेड़ी गांव के सरपंच को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विदेशी नंबर कॉल कर राजाखेड़ी गांव के सरपंच को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
पानीपत। राजाखेड़ी गांव के सरपंच को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने वीरवार दोपहर को विदेशी नंबर से कॉल की और खुद को सोनीपत का कपीटर बताया है। उसे जमीनी मामले से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। सरपंच ने यह रिकॉर्डिंग किला थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजाखेड़ी गांव के सरपंच प्रवीण कुमार ने बताया कि उसका गांव में पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। अब यह केस कोर्ट में है। वीरवार दोपहर को वह घर था। उसके पास अमेरिका के नंबर से एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसे कहा कि वह सोनीपत का कपीटर बोल रहा है। अगर जान प्यारी है तो जमीनी विवाद से दूर हो जा। उसने कॉल करने वाले से कहा कि वह जमीनी विवाद में क्यों आ रहा है। इतना सुनते ही उसने उसे कहा कि वह उसकी पूरी कुंडली जानता है। उसको कहा गया कि उसने दो शादियां की हैं। दो लड़की एक लड़का है उसका।
वह बेशक बाहर बैठा है लेकिन बाहर से ही पूरे परिवार को खत्म करा देगा। लगभग चार मिनट तक आरोपी ने उससे बात की और उसको लगातार जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने कॉल काट दी और अपने परिवार को इस कॉल के बारे में बताया। इसके बाद उसने किला पुलिस थाना में इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन
वर्जन-
किला पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया उनको सरपंच ने शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जिस नंबर से कॉल आई थी।उसको ट्रेस करने का प्रयास है। जल्द इसमें केस दर्ज किया जाएगा।