{"_id":"6122bcd98ebc3e79d862e8b5","slug":"threatened-to-kill-by-capturing-the-land-for-not-giving-the-amount-demanded-panipat-news-knl807553117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह मांगी रकम न देने पर जमीन पर कब्जा कर मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह मांगी रकम न देने पर जमीन पर कब्जा कर मारने की दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में पैरोल पर आए एक आरोपी ने मॉडल टाउन निवासी अमन से रंगदारी मांगी है। साथ ही रुपये नहीं देने पर उसकी जमीन पर कब्जा करने की धमकी दी है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मॉडल टाउन निवासी अमन अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पिता ने 2019 में गांव करहंस के सामने जीटी रोड से लगती करीब चार एकड़ जमीन खरीदी थी, जिसकी चहारदीवारी कर गेट लगाया है। करहंस का रहने वाला कैलाश वहां पर चौकीदारी करता है। कैलाश ने 14 अगस्त को कॉल कर बताया कि कुछ बंदूकधारी लोग अंदर घुस आए हैं और गेट के बाहर ट्राली से ईंट गिरवा रहे हैं। मना करने पर उन्होंने उसे धमकाया है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा तो पता चला कि सात आठ लोग एक दिन पहले भी खुद को एनएचएआई कर्मी बताते हुए अंदर घुस आए थे, जिन्होंने वहां पैमाइश भी की थी।
अमन ने बताया कि अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि सोनीपत के गांव पांची निवासी सुरेंद्र हत्या के एक मामले में पैरोल पर बाहर है और वही अपने साथियों के साथ हथियार लेकर आया था। अमन ने बताया कि 19 अगस्त को समालखा थाने से अपने घर जा रहा था। कुछ दूरी पर ही राकेश पहुजा, विनोद जिंदल व सुरेंद्र पांची ने उसे रोक लिया। उसने मुंह मांगी रकम नहीं देने पर जमीन पर कब्जा करने एवं जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।