फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thousands of students will take part in CBSE examination

Panipat News: सीबीएसई की परीक्षा में हजारों विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Thousands of students will take part in CBSE examination
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं के आयोजन को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं। वहीं, शिक्षकों द्वारा परीक्षा की तैयारी हेतु विद्यार्थियों को जरूरी टिप्स दिए जा रहे हैँ। परीक्षाओं के आयोजन के लिए सीबीएसई की ओर से प्रवेश-पत्र जारी करने के बाद अब गाइडलाइन भी जारी कर दी है।

गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को स्कूल की वर्दी में ही परीक्षा देने आना होगा। बिना वर्दी आने वाले किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं जो विद्यार्थी ओपन से पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें हल्के रंग के कपड़े पहनने की हिदायत दी गई है। गहरे रंग के कपड़े पहनने वाले विद्यार्थियों को भी केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


पानीपत में परीक्षाओं को लेकर सीबीएसई की ओर से लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी। जिनमें 72 सीबीएसई स्कूलों के कक्षा 10वीं और 12वीं के हजारों विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होगी। हालांकि 12वीं की मुख्य विषय की परीक्षाएं 19 फरवरी से तथा 10वीं की मुख्य विषयों की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रखा गया है। परीक्षा एक ही सत्र में आयोजित होगी। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बोर्ड ने पहले ही सैंपल पेपर जारी किए थे और परीक्षा का पैटर्न बताया था।


प्रदेश सरकार की ओर से मॉडल संस्कृति बनाए गए राजकीय स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता दिलाई गई है। इन स्कूलों के विद्यार्थियों की भी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर स्कूल प्रिंसिपल से लेकर विद्यार्थियों तक सभी को विशेष रूप से प्रारूप समझाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है।


परीक्षा संचालन को लेकर सीबीएसई ने नियम भी जारी किए हैं। जिसके अंतर्गत सीबीएसई की ओर से परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है। विद्यार्थियों को स्कूल की वर्दी में ही केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा के लिए केंद्र में 10 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। - बिजेंद्र मान, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed