फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thousands of passengers going to Kurukshetra get down at Panipat and get on the bus

कुरुक्षेत्र जाने वाले हजारों यात्रियों को पानीपत उतरकर जाना पड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Thousands of passengers going to Kurukshetra get down at Panipat and get on the bus
पानीपत। बस स्टैंड पर पानीपत से कुरुक्षेत्र जाने वालों की लगी हुई लोगों की भारी भीड़। - फोटो : Panipat
पानीपत। गीता जयंती समेत अन्य एक्सप्रेस ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट होने से करनाल, कुरुक्षेत्र या चंडीगढ़ रूट पर जाने वाले यात्रियों को पानीपत स्टेशन पर ही शुक्रवार को उतरना पड़ा। पानीपत उतर बस या कैब से इन स्थानों के लिए रवाना होना पड़ा। घरौंडा रेलवे स्टेशन में 10 फरवरी से इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है, जिसकी वजह से ट्रेन आगे नहीं जा पा रही हैं। शनिवार को रोज की तरह यात्री दिल्ली से सीधा करनाल, कुरुक्षेत्र या चंडीगढ़ जा सकेंगे।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में यात्रियों को ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर सिर्फ पानीपत तक ही आने की जानकारी नहीं थी। इसकी वजह से उन्हें दिक्कत हुई। पानीपत स्टेशन पर गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन पहुंचने के बाद यात्रियों में हड़बड़ी का माहौल रहा। परेशान होकर टीसी और स्टेशन मास्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचते रहे कि ट्रेन को यहीं तक क्यों चलाया जा रहा है। समझाने के बाद यात्रियों ने रेलवे स्टेशन से धीरे धीरे बाहर आना शुरू हुए। गीता जयंती में 800 से ज्यादा लोग करनाल, घरौंडा और कुरुक्षेत्र जाने के लिए सवार थे। जो बाद में बस और कैब से आगे गए।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र- दिल्ली मेमू और पानीपत- दिल्ली एक्सप्रेस रहीं रद्द
दिल्ली मेमू और पानीपत- दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन लगातार दूसरे दिन रद्द रहीं। जानकारी नहीं होने की वजह से दैनिक यात्री सुबह साढ़े 10 बजे पानीपत मेमू के समय पहुंच गए। घंटे भर इंतजार करने के बाद जब ट्रेन नहीं आई तो उसके रद्द होने का पता है। पानीपत से करनाल सरकारी कॉलेज में जाने वाले संजय कश्यप, अमित गाहल्याण समेत उनके अन्य सहपाठी पानीपत स्टेशन पर कुरुक्षेत्र मेमू के इंतजार में पहुंच गए। ट्रेन रद्द होने के कारण उन्हें बस में कॉलेज जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह चार ट्रेन पानीपत से हुईं शॉर्ट टर्मिनेट
शुक्रवार को चलने वाली 12751 नांदेड जम्मूतवी एक्सप्रेस को आदर्श नगर पानीपत के बीच 145 मिनट तक रोक कर चलाया गया। इसके साथ ही 12925 बांद्रा टर्मिनल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को पानीपत के बीच 120 मिनट रोक कर चलाया गया । 12715 नादेंड-जम्मीतवी एक्सप्रेस को पानीपत के बीच 100 मिनट रोक कर चलाया गया। इसके साथ ही 12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस को अमृतसर से सवा दो घंटे की देरी से चलाया गया। शुक्रवार को पानीपत स्टेशन पर उतरकर अमृतसर,पंजाब जम्मू जाने वाले यात्रियों को बस व कैब के जरिये आगे के लिए जाना पड़ा।

वर्जन:
घरौंडा स्टेशन पर काम चलने के कारण ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है। पानीपत पहुंचने पर अलग अलग समय से ट्रेनों को रास्ते में लेट किया गया और फिर पानीपत पहुंचने पर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
- इंद्र पाल खोसला,स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed