फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thousands of mobile shop theft

मोबाइल की दुकान से हजारों की चोरी

Wed, 09 Apr 2014 12:12 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 09 Apr 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। थाना शहर पुलिस अभी तक तहसील कैंप स्थित मोबाइल की एक दुकान से लाखों की चोरी की वारदात का खुलासा कर नहीं पाई थी कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवनगर स्थित मोबाइल की एक ओर दुकान में चोरी कर ली।
विज्ञापन


चोर दुकान के ताले तोड़कर नकदी, मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य सामान समेत हजारों की चोरी कर ले गए। चोर जाते समय शटर भी बंद कर चले गए। सूचना मिलने पर पहुंची किला चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना शहर की किला चौकी के अंतर्गत बबैल रोड शिवनगर में बीती रात को मोबाइल की एक दुकान के शटर पर लगे ताले तोड़ दिए और चोर दुकान से नकदी और मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचा दुकानदार हाशिम शटर के ताले टूटे पाकर विचलित हो गया। उसने शटर उठाया तो दुकान का सारा सामान बिखरा मिला। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

हाशिम ने बताया कि उसकी खान कम्युनिकेशन के नाम से दुकान है। वह सोमवार शाम को दुकान के अच्छी तरह से ताले लगाकर गया था। अगले दिन आने पर दुकान के ताले टूटे और शटर उसी तरह से बंद मिला।


उसने पुलिस को बताया कि चोर दुकान से एक एलसीडी, कंप्यूटर, इंवर्टर बैटरी, 10 नए मोबाइल, 20 पुराने मोबाइल, मोबाइल के पार्ट्स और अन्य सामान चोरी कर ले गए। उसने चोरी सामान की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed