फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Those who talk of vote theft should first look at themselves: Manohar

वोट चोरी की बात कहने वाले पहले खुद को देखें : मनोहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Those who talk of vote theft should first look at themselves: Manohar
प्रेसवार्ता में जानकारी देते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। संवाद
पानीपत। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा पर वोट चोरी करने का आरोप लगाने वाले कांग्रेस के नेता खुद को देखें। वे अपने अब तक के चुनाव को इतिहास को देखे लें तो ऐसी बात नहीं कहेंगे। वोट चोरी का काम कांग्रेस का है। यहां उल्टा चोर कोतवाली को डांटे वाली कहावत चरितार्थ की जा रही है। उन्होंने ये विचार शनिवार को एसडी पीजी कॉलेज में जिला कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में व्यक्त किए। जिला कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक छह स्तर में चली। जिसमें उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के साथ संगठन के विस्तार पर चर्चा की। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने पांचवें चरण में केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्मयोगी बनने के संदेश के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाभारत में गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने सबको कर्म करने और फल की चिंता मत करने का संदेश दिया है। यही संदेश उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिया है। कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने कहा कि चोट चोरी की बात कांग्रेस की बौखलाहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी होते तो कांग्रेस के सांसद 55 से 99 तक नहीं पहुंचते। लोकतंत्र में विपक्ष का मजबूत होना भी जरूरी है। कांग्रेस जनता में अपना विश्वास खो चुकी है। इसलिए हर चुनाव में पिछड़ जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश में संगठन तैयार करने और पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के प्रश्न पर कहा कि कांग्रेस इस तरह की शाखा लगाने की बात पहले भी कर चुकी हैं लेकिन वह इसको कर नहीं सकी। यह आरएसएस ही कर सकती है। उन्होंने पानीपत के बुआना लाखू गांव में सरपंच पद के चुनाव नतीजे बदलने के मामले में कार्रवाई के प्रश्न पर कहा कि यह चुनाव आयोग का काम है। किसी को अपने चुनाव परिणाम पर शंका होती है तो वे हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में जा सकता है। उन्होंने नायब सैनी के प्रदेश में डमी सीएम बताने के प्रश्न पर कहा कि नायब सिंह सैनी सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहना रहे हैं और वे आगे भी योजनाओं को लेकर आ रहे हैं। उनके काम करने से प्रदेश मजबूत हुआ है। इस मौके पर पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट मौजूद रहे।

प्रेसवार्ता में जानकारी देते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। संवाद

प्रेसवार्ता में जानकारी देते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed