फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   This month 20713 people will not get wheat and 26659 people will not get millet.

Panipat News: इस माह 20713 लोगों को गेहूं और 26659 लोगों को नहीं मिलेगा बाजरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:56 PM IST
विज्ञापन
This month 20713 people will not get wheat and 26659 people will not get millet.
पानीपत। सरकार ने इस बार फिर से जरूरतमंदों को दिए जाने वाले राशन में बड़ी कटौती कर दी है। इस बार गेहूं में 18.50 प्रतिशत और बाजरे में 23.81 प्रतिशत की कटौती गई है। जिससे जिले के 111967 राशन कार्ड धारकों के साथ उनको राशन बांटने वाले 510 डिपो होल्डर भी परेशान हैं। इसे लेकर एक बार फिर से डिपो होल्डर एसोसिएशन ने सोमवार को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंंत्री के नाम से जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा है। इससे पहले भी एसोसिएशन एडीसी, सीटीएम और मेयर को ज्ञापन सौंप चुकी है लेकिन अब तक इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान मुकेश कन्हैया ने कहा कि प्रदेश के सभी राशन डिपो पर सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं दिया जा रहा है। सरकार ने सितंबर में राशन पर 12 प्रतिशत की कटौती कर दी और अक्टूबर माह में सात प्रतिशत की कटौती की। इसके बाद तीसरे माह नवंबर में फिर से 12.50 प्रतिशत की कटौती कर दी है। जिससे हजारों राशन कार्ड धारक राशन से वंचित रह गए हैं। अब सरकार ने इस माह गेहूं में 18.50 प्रतिशत कम कर दिया है। इसके साथ बाजरे को भी 23.81 प्रतिशत कम कर दिया है। जिससे डिपोधारकों को राशन वितरण में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

यह उनके लिए मुसीबत बन गया है। राशन कार्ड धारकों को जब राशन नहीं मिलता तो वे डिपोधारकों के साथ लड़ाई झगड़े तक करने पर उतारू हो जाते हैं। कम राशन मिलने की वजह से लोगों में सरकार, विभाग और डिपोधारकों के खिलाफ भी रोष पनप रहा है। सभी पात्र लोगों को पूरा राशन दिया जाए। इसलिए उनके राशन में कटौती न की जाए। सरकार की एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत डिपोधारकों को मिलने वाले दस प्रतिशत अतिरिक्त राशन को बहाल किया जाएं। इस मौके पर उप प्रधान सत्यवान फौजी, नंद गोपाल, जसबीर मलिक, हैप्पी, सतीश कुमार, संदीप शर्मा व प्रवीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed