फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   This is the beginning of Neeraj...

यह तो नीरज को शुरुआत है...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
This is the beginning of Neeraj...
नीरज चोपड़ा की ओर से किया गया ट्वीट - फोटो : Panipat
पानीपत। यह तो नीरज को शुरुआत है। अभी उसे कई ऊंचाइयां हासिल करनी हैं। परम विशिष्ट सेवा मेडल से नीरज को नवाजा जाना पानीपत ही नहीं हरियाणा के सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। यह कहना है नीरज चोपड़ा के पहले कोच जितेंद्र जागलान का। उन्होंने ही शिवाजी स्टेडियम में नीरज चोपड़ा को पहली बार जैवलिन थमाया था और तब से नीरज नित नई ऊंचाइयां हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिवाजी स्टेडियम में एथलेटिक्स कोच जितेंद्र जागलान ने कहा कि उन्हें नीरज की सफलता से बेहद खुशी है। भारतीय सेना की ओर से नीरज को परम विशिष्ट सेवा पदक के लिए चुना जाना बेहद खुशी का मौका है। नीरज जिले के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस पदक से नवाजा जा रहा है। यह भविष्य के एथलेक्टिस खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा लेने का मौका है। नीरज ने साबित किया है कि मेहनत और लगन कभी बेकार नहीं जाती है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में मेडल जीतने के साथ नीरज ने अभी शुरुआत ही की है, अभी उसे और मेडल लाने हैं। कई नए रिकार्ड बनाने हैं।
विज्ञापन

जैवलिन के खिलाड़ियों के साथ वीडियो कॉल कर बांटी खुशी
जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी दीपांशु के साथ ही अन्य एथलेटिक्स खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। कोच ने बताया कि परम विशिष्ट सेवा पदक की घोषणा होते ही खिलाड़ियों को वीडियो कॉल में जोड़ा गया और उनके साथ खुशी बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका से नीरज ने ट्वीट कर किया धन्यवाद
नीरज चोपड़ा इस वक्त अमेरिका में 90 दिन की ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि पद्मश्री अवार्ड और परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किए जाने की खबर सुनकर मुझे बेहद खुशी है। आप सभी के सपोर्ट और आशीर्वाद के लिए बहुत धन्यवाद। मेरी मेहनत और प्रयास हमेशा ही अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ परफार्मेंस देना ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed