फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Third accused of buying looted goods from gang arrested

Panipat News: गिरोह से लूट का सामान खरीदने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Third accused of buying looted goods from gang arrested
पानीपत। सीआईए वन ने हाईवे पर ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह से लूटा गया सामान खरीदने वाले तीसरे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने मेरठ के सरूरपुर गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से खरीदा हुआ सामान बरामद किया जाएगा। सीआईए वन प्रभारी संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने रविवार को सोयब निवासी मेरठ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने हाईवे पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना हथवाला निवासी आरोपी आमिर, भारत नगर निवासी आरोपी मन्नु व हथवाला निवासी आरोपी आदिल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर पानीपत, दिल्ली में एक-एक व सोनीपत में तीन ट्रक लूट की वारदातों को अंजाम देने की वारदातों में कबूलनामा किया था। उन्होंने पूछताछ में बताया था कि पुलिस लाइन के नजदीक से लूटे ट्रक का सामान मेरठ ले जाकर वहा मुकम्मिल नाम के युवक को 3.50 लाख रुपये में उधार में बेचा था। पुलिस ने नौ नवंबर को आरोपी मुकम्मिल को मेरठ से गिरफ्तार किया था। मुकम्मिल ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी आरोपी बिलाल व सोयब निवासी मेरठ के साथ मिलकर पार्टरनशिप में लूट का माल खरीदा था। 17 नवंबर को आरोपी बिलाल को सेक्टर 18 मोड़ से गिरफ्तार किया था। अब सोयब को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed