फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Third accused arrested in case of fraudulent sale of flat

Panipat News: धोखाधड़ी से फ्लैट को बेचने के मामले में तीसरा आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in case of fraudulent sale of flat
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना शहर पुलिस ने सेक्टर छह में बने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फलैट को धोखाधड़ी से दूसरे को बेचने के मामले में नामजद तीसरे आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी ने धोखाधड़ी के मामले में कबूलनामा किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है । पुलिस इस मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी की पहचान संजय अरोड़ा निवासी शांति नगर के रूप में हुई। आरोपी संजय मामले में 6 साल से फरार चल रहा था।




थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर ने बताया कि थाना शहर में नंद विहार कॉलोनी निवासी सतविंद्र ने वर्ष 2018 में शिकायत देकर बताया था कि जाटल रोड के सावन पार्क निवासी सावन मल अरोड़ा अपने बेटे संजय व महेंद्र के साथ सेक्टर छह में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फ्लैट में प्रापर्टी डीलर का काम करता है। तीनों ने उसको बजरंग कॉलोनी निवासी मुकुंद से सेक्टर छह में फ्लैट नंबर 580/बी जीएफ का सौदा करवा इकरार नामा फुल एंड फाइनल पेमेंट एग्रीमेंट करवाकर दो मई 2008 को 4.50 लाख रुपये में दिलवाया था। आरोपियों ने फ्लैट की बची किस्तें काटकर चारों ने उससे 4.23 लाख रुपये ले लिए थे। बकाया किस्तें उसने बैंक के माध्यम से जमा करवा दी। इसके बाद तीनों पिता पुत्र ने वर्ष 2008 में निवेश के नाम पर उससे 8.14 लाख रुपये और ले लिए। उसको वर्ष 2013 में पता चला कि चारों आरोपियों ने मिलीभगत कर उक्त फ्लैट कच्चा काबड़ी निवासी सचिन को बेचकर वर्ष 2011 में सचिन के नाम रजिस्ट्री करवा दी। इस बारे आरोपियों से बात की तो तीनों उसको जान से मारने व झूठे केस में फसवाने की धमकी देने लगे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले की जांच कर वर्ष 2020 में आरोपी महेंद्र अरोड़ा व मुकुंद को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आरोपी संजय व सावन मल के साथ मिलकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने अब संजय अरोड़ा निवासी शांति नगर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed