{"_id":"6137c9938ebc3ebead051f2a","slug":"thieves-took-jewelery-worth-eight-lakhs-panipat-news-knl824666142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लाख के जेवर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लाख के जेवर ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। गांव राजाखेड़ी में अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर आठ लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये नकदी चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसे ये गहने उसे शादी में मिले थे। उसने 15 दिने पहले भी लॉकर चेक किया था, लेकिन जब उन्होंने सोमवार को लॉकर में रखा बैग चेक किया तो वह चोरी मिला। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ किला थाना पुलिस को शिकायत दी है।
गांव राजाखेड़ी निवासी महेंद्र सिंह पुत्र राम सिंह ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। वह अपने घर में छत पर बने कमरे में सोता है। उसके कमरे में एक अलमारी रखी हुई है। उसके लॉकर में उसकी शादी में मिले गहने रखे हुए थे। इनमें तीन-तीन तोले की दो सोने की चेन, दो तोले की चार अंगूठी, तीन तोले के दो जोड़ी झुमके, दो तोले के दो जोड़ी टॉप्स, आधे तोले का लॉकेट समेत कुल साढ़े 15 तोले सोना, सात तोला चांदी और दस हजार रुपये लॉकर में रखे थे। उन्होंने अंतिम बार 15 दिन पहले अलमारी में गहने देखे थे। उन्होंने सोमवार को अलमारी का लॉकर चेक किया तो वह खाली मिला। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने किला थाना पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक अन्य घटना में गांव नांगलखेड़ी निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि वह रविवार को रात नौ बजे वह अपने फोन चार्जिंग पर लगाकर कमरे में सो गया था। सुबह उठकर देखा तो मोबाइल चोरी मिला। उन्होंने आस पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी। जिसके बाद उन्होंने सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है