पानीपत। सज्जन चौक के पास एक युवक चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि उसे बाइक को बहुत शौक है, लेकिन उसके पास बाइक नहीं थी इसलिए उसने इसे चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपी से बाइक बरामद कर उस पर केस दर्ज किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने सज्जन चौक के पास से वीरपाल निवासी जलालपुर, शहनाजपुर, यूपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीरपाल फिलहाल सेक्टर 25 में किराये पर रहता है। उसको गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया है। वीरपाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसको बाइक को बहुत शौक है, लेकिन उसके पास बाइक खरीदने के पैसे नहीं थे इसलिए उसने ये बाइक अक्तूबर में आर्य नगर में राहुल के मकान की गैलरी से चोरी की थी।