फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There will be no shortage of blood in the government blood bank

Panipat News: सरकारी रक्त बैंक में नहीं होगी खून की कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of blood in the government blood bank
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल स्थित रक्त बैंक में अब रक्त की कमी नहीं है। लोग खुद जिला नागरिक अस्पताल में आकर रक्तदान कर रहे हैं। हर रोज औसतन 10 युवा यहां रक्तदान करते हैं। जिला नागरिक अस्पताल की ओर से सभी सामाजिक संस्थाओं से रक्त की पूर्ति के लिए रक्तदान शिविर लगाने की अपील भी की गई है। इस माह जिला नागरिक अस्पताल ने पांच रक्तदान शिविर लगाकर लगभग 470 यूनिट रक्त एकत्रित भी किया है। अब रक्त बैंक में सभी ब्लड ग्रुप की लगभग 400 यूनिट उपलब्ध है। प्रतिदिन यहां से 13 से 13 यूनिट रक्त की खपत है। ऐसे में अब रक्त बैंक में लगभग एक माह का स्टॉक है।
विज्ञापन


पानीपत में एक की सरकारी ब्लड बैंक जहां रक्त मुफ्त मिलता है लेकिन यह रक्त उन्हें मरीजों को मिलता है जिनका जिला नागरिक अस्पताल में इलाज होता है। निजी अस्पतालों में दाखिल मरीजों के लिए 1200 रुपये टेस्टिंग फीस ली जाती है। अब रक्त बैंक को अपग्रेड करने पर काम किया जा रहा है। ब्लड से प्लाजमा निकालने वाली मशीन की डिमांड भी भेजी गई है। यहां पर ब्लड की कम समय में जांच करने वाली अत्याधुनिक मशीन रिफाइनरी के माध्यम से उपलब्ध करने का प्रयास भी किया जा रहा है। इसके लिए रिफाइनरी के अधिकारियों से बैठक भी हो चुकी है।
विज्ञापन


पानीपत शहर में सात निजी ब्लड बैंक हैं। अक्सर रोगियों की शिकायतें होती हैं कि बदले में ब्लड यूनिट लेने पर भी उनसे मनमाने पैसे वसूले जाते हैं, क्योंकि उनके पास रक्त लाने का विकल्प नहीं होता था। निजी ब्लड बैंक 1800 रुपये तक प्रति यूनिट के हिसाब से वसूलते थे। अब सरकार अस्पताल में ब्लड बैंक खुलने से लोगों की परेशानी कम हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
जिला नागरिक अस्पताल के रक्त बैंक के इंचार्ज पैथोलॉजिस्ट डॉ. रजत गुप्ता ने बताया कि सरकारी ब्लड की प्रति माह की खपत 400 यूनिट तक है। उनका प्रयास है कि उनके पास पर्याप्त स्टॉक हो। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं से तालमेल बनाया जा रहा है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। अब उनके पास खुद डोनर रक्त देने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed