फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There were also complaints of electricity fraud in the camp.

Panipat News: शिविर में बिजली संग धोखाधड़ी की भी आई शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
There were also complaints of electricity fraud in the camp.
पानीपत। समाधान शिविरों में फरियाद रखने के लिए लोगों की भाग दौड़ पूरी रहती है। समाधान आधा मिल पा रहा है। इसका अंदाजा जिले में 10 जून को शुरू समाधान शिविर में लगा सकते हैं। अब तक 4595 समस्याएं प्रशासन के पास पहुंची, जबकि इनमें से 2507 का निदान हो पाया है। समाधान का अनुपात 55 प्रतिशत है, जबकि अकेले पानीपत का यह आकड़ा 57 प्रतिशत से ज्यादा है। शिविर में बिजली की समस्या के साथ ही विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी और मिट्टी चोरी करने वाले पर कार्रवाई करने की गुहार संबंधी शिकायतें भी आईंं।
विज्ञापन

इन सबके बीच शुक्रवार को शिविर में निगम, शिक्षा, समाज कल्याण, बिजली व कृषि विभाग से जुड़ी 270 शिकायत पहुंची। इनमें से 171 का समाधान किया जा सका। बाकी शिकायत संबंधित विभागों को सौंप दी गई। यहां 350 लोगों को विभिन्न किस्मों के पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उपायुक्त ने बताया कि मानसून के मध्य नजर अब इन शिविरों का मंगलवार से समय परिवर्तन किया जा रहा है। अब ये शिविर 9 बजे से 11 बजे तक बजाय 10 से 12 बजे तक सचिवालय के द्वितीय तल पर ही आयोजित किए जाएंगे। यह बदलाव नौ जुलाई से नजर आएगा। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि अब तक 4595 समस्याएं दर्ज की गई जिनमें से 2507 का तत्काल निदान किया गया है। यह आकड़ा अब तक पूरे जिले व दोनों उपमंडलों का है।
विज्ञापन


बॉक्स
ट्यूबवेल कनेक्शन की सप्लाई अभी तक चालू नहीं की
हरपाल वासी नांगल खेड़ी ने बताया कि उनका ट्यूबवेल कनेक्शन की सप्लाई अभी तक चालू नहीं हो पाई है। उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों से इसे गंभीरता से लेते हुए इस पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए। शिवनगर निवासी मिथलेश ने बताया कि वार्ड- 6 में सीवर की हालत बहुत दयनीय है। बंद होने के कारण शिविर का सारा पानी गलियों में फैल रहा है। जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। खाली पड़े प्लाॅटों में भी ब बदबू उठने लगी है। संतनगर के लोगों ने पानी की निकासी को लेकर उपायुक्त से शिविर लाइन को जोड़ने का निवेदन किया। सुमन देवी वासी मनमोहन नगर (बबैल) ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पैसे दिलवाने की प्रार्थना की है। धर्मबीर वासी वजीरपुर टिटाना ने खेत से मिट्टी चोरी करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। अंकित वासी बलाना ने उपायुक्त के सामने शिकायत की एक षड़यंत्र के तहत एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके विदेश भेजने के नाम पर 1.50 लाख की ठगी करने वाले पर कार्रवाई की मांग की। हसीना वासी डाडोला ने प्रधानमंत्री योजना के तहत कन्यादान के रूप में सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि उन्हें प्रदान करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed