फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There is no shortage of coal at present, there is still stock for nine days

फिलहाल नहीं है कोयले की कमी, नौ दिन का अब भी स्टॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
There is no shortage of coal at present, there is still stock for nine days
पानीपत। इस समय जिले में बिजली खपत का लोड लगभग पांच हजार मेगावाट है। धान की रोपाई के समय ये लोड लगभग 12 हजार मेगावाट था। सर्दी में लोड घटकर 3500 से 5000 मेगावाट रह जाता है। फिलहाल पानीपत थर्मल पावर प्लांट में कोयले की कमी नहीं है। यहां पर अब भी पांच लाख टन कोयले का स्टॉक है। ये नौ दिन का स्टॉक है।
विज्ञापन

थर्मल में फिलहाल 7 व आठ नंबर यूनिट चल रही है। हर रोज 618 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। पानीपत में कुल चार यूनिट हैं। पांच व छह नंबर यूनिट बंद है। दो यूनिट को ढहाया जा चुका है। ये बिजली बाहरी जिलों को बेची जा रहा है। पानीपत के लिए निजी कंपनियों से बिजली खरीदी जा रही है। फिलहाल पानीपत में कोयले की कमी के कारण बिजली आपूर्ति में कमी नजर नहीं आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे व शहरी क्षेत्रों में 20-22 घंटे बिजली आपूर्ति है।
विज्ञापन

अडानी पावर लिमिटेड की सिर्फ एक यूनिट से 650 मेगावाट बिजली आपूर्ति हरियाणा को मिल रही है। बिजली उत्पादन के लिए प्रदेश में यमुनानगर, झज्जर, खेदड़ व पानीपत में थर्मल पावर स्टेशन बनाए गए हैं। इन सभी में बिजली उत्पादन करने में सबसे अधिक खर्च पानीपत थर्मल पावर प्लांट में आ रहा है। इसी वजह से पानीपत थर्मल पावर स्टेशन की यूनिट को सबसे कम चलाया जाता है। मांग घटने पर सबसे पहले इसे बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा में ज्यादा मांग
बिजली आपूर्ति के हिसाब से हरियाणा को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के नाम से दो जोन में बांटा गया है। सबसे ज्यादा 5400 मेगावाट बिजली दक्षिण हरियाणा में जा रही है। उत्तर हरियाणा सर्कल में बिजली खर्च लगभग 3650 मेगावाट है। दक्षिण हरियाणा के गुरुग्राम सर्कल में सबसे अधिक बिजली खर्च लगभग 1265 मेगावाट है। इसके अलावा हिसार सर्कल में लगभग 970 मेगावाट, फरीदाबाद सर्कल में लगभग 855 मेगावाट, भिवानी सर्कल में लगभग 490 मेगावाट, सिरसा सर्कल में लगभग 485 मेगावाट, जींद सर्कल में लगभग 485 मेगावाट, पलवल सर्कल में 310 मेगावाट व रेवाड़ी सर्कल में लगभग 170 मेगावाट बिजली आपूर्ति खर्च हो रही है। सबसे कम करनाल सर्कल में लगभग 180 मेगावाट बिजली की खपत चल रही है।
बिजली उत्पादन प्रति यूनिट रेट
औरेया गैस पावर प्लांट, उत्तर प्रदेश : 2.24 प्रति यूनिट
अदानी पावर लिमिटेड : 2.53 रुपये प्रति
झज्जर पावर लिमिटेड (चीन लाइट पावर) : 3.31 रुपये
थर्मल पावर प्लांट यमुनानगर : 3.49 रुपये
राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट खेदड़ : 3.62 रुपये
पानीपत थर्मल पावर प्लांट : 3.630 रुपये प्रति यूनिट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed