फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There is a possibility of five percent loss in wheat and ten percent in mustard

Panipat News: गेहूं में पांच, सरसों में दस फीसदी क्षति की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of five percent loss in wheat and ten percent in mustard
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के बाद दो दिन में 14 एमएम बारिश में गेहूं और सरसों की फसल में काफी नुकसान हुआ है। गेहूं में करीब पांच और सरसों में करीब दस एमएम नुकसान की आशंका है। ऐसे में किसानों के माथे पर फसल के नुकसान पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी हैं। किसानों को फसल पकाई के अंतिम दिनों चिंता सता रही है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते जिले में वीरवार और शुक्रवार को तेज बारिश हुई। शनिवार को दिनभर मध्यम बादल छाए रहे। रविवार को सुबह से मौसम साफ रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इन सबके बीच हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। जिसके चलते धूप खिलने के बाद भी ठंड का अहसास रहा। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री तक कम हुआ है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों ने न्यूनतम तापमान कम होना गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताया है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि गेहूं की फसल को इस समय सीमित तापमान की जरूरत है। न्यूनतम तापमान कम रहने से फसल को पकने में पूरा समय मिलेगा। इससे उत्पादन भी बेहतर हो सकेगा। इस सप्ताह शनिवार तक मौसम साफ रहेगा। रविवार को फिर से मौसम परिवर्तनशील होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले अब और बारिश नहीं
जिले में करीब 85 हजार हेक्टेयर में गेहूं और 10 हेक्टेयर में सरसों फसल है। चुलकाना गांव बिशंबर और हरदीप ने बताया कि गेहूं की फसल पकने पर चल रही है। इस समय बारिश गेहूं के लिए नुकसानदायक है।

दो दिन में हवा के साथ बारिश आने से फसल बिछ गई है। इसमें पांच प्रतिशत तक नुकसान हो सकता है। वहीं सरसों में करीब दस प्रतिशत तक नुकसान है। अब अधिक बारिश होने पर गेहूं और सरसों फसल के लिए नुकसान ज्यादा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed