फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   then put the noose

पहले हाथ की नस काटी, फिर लगाया फंदा

Sun, 30 Mar 2014 11:22 PM IST
पानीपत
पानीपत Updated Sun, 30 Mar 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
 then put the noose
शहर के जगदीश नगर में एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में पहले हाथ की नस काट ली और फिर कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया है। थाना शहर के अंतर्गत कुटानी रोड स्थित जगदीश नगर में शनिवार रात को किशोरी का शव कमरे में पंखे के कुंडे में चुन्नी के साथ लटका मिला।
विज्ञापन


उस वक्त परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। किशोरी का भाई घर पर पहुंचा तो यह सब देख दंग रह गया। उसने अपने परिवार व रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी और उनके पहुंचने पर लड़की को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही किला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में पाया कि गया उस समय किशोरी घर पर अकेली थी। दूसरे कमरे में एक ब्लेड पड़ा था और वहां पर आसपास काफी खून बिखरा हुआ था। उसके हाथ पर भी कट का निशान था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किशोरी ने पहले अपने हाथ की नस काट आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर चुन्नी के साथ फंदा लगा लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


जगदीश नगर में एक किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके हाथ की नस भी कटी हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम सिंह, प्रभारी, किला चौकी पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed