फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Theft of millions of mobile showroom

शोरूम से लाखों के मोबाइल चोरी

Thu, 19 Dec 2013 11:53 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 19 Dec 2013 11:53 PM IST
विज्ञापन
समालखा के गुलाटी रोड स्थित एक मोबाइल शोरूम से बीती रात को लाखों के मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने कोहरे के चलते शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौका देखकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


समालखा के गुलाटी रोड स्थित एक मोबाइल शोरूम से बीती रात को लाखों के मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने कोहरे के चलते शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौका देखकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुलाटी रोड स्थित डिजिटल कम्युनिकेशन में बीती रात को चोर शटर तोड़कर घुस गए। चोरों ने यहां से मोबाइल और नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए। चौकीदार की सूचना पाकर शोरूम संचालक अजय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी और चोरों पर कार्रवाई करने की मांग की। अजय ने बताया कि गुलाटी रोड पर मोबाइल की दुकान है और ऊपर ही उनका निवास है। रात को चौकीदार ने उसको दुकान का शटर खुला होने की सूचना दी। वह नीचे आया तो सारा सामान बिखरा था।

उसने बताया कि चोर कई कंपनियों के करीब 80 मोबाइल सहित हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी से उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौका देखकर जांच शुरू कर दी है।

शोरूम में लगे सीसीटीवी रात के समय बंद थे। अजय ने बताया कि करीब चार-पांच महीने पहले दुकान मेें लगे सीसीटीवी के सिस्टम बॉक्स में फाल्ट आ गया था। इस चलते वे रात को सीसीटीवी बंद कर देते थे।


गुलाटी रोड पर चौकीदारी करने वाले व्यक्ति ने बताया कि रात करीब सवा दो बजे तक वह दुकान के नजदीक ही पहरा दे रहे थे। इसके बाद वह मार्केट में आगे चला गया। करीब आधा घंटे बाद वापस आया तो शटर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed