फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The youth had received threats four days ago, the body was found on the railway track

चार दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी, रेलवे ट्रेक पर मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
The youth had received threats four days ago, the body was found on the railway track
मतलौडा। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे रेलवे लाइन पर शनिवार को एक युवक का शव मिला। युवक को चार दिन पहले जान से मारने की धमकी दी गई थी। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। जीआरपी ने शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन

मतलौडा निवासी ज्वाला प्रसाद पुत्र रिसाल सिंह ने बताया कि वह पेशे से किसान है। उसका भाई रामेश्वर भी किसान था। चार दिन पहले रामेश्वर की गांव के कुछ युवकों से कहासुनी हुई थी। उन लोगों ने रामेश्वर को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से ही रामेश्वर काफी घबराया हुआ था। उन्होंने मतलौडा थाने को भी खतरे की सूचना दी थी। पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। शनिवार को उसके भाई का शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। उन्हें शक है कि उसकी हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंका गया है। इस संबंध में जीआरपी के सब इंस्पेक्टर कुलदीप यादव ने बताया कि हमें दिल्ली हेड क्वार्टर से मिली सूचना के अनुसार घटनास्थल पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भिजवा दिया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed