फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The young man committed suicide by hanging himself inside the house

Panipat News: घर के अंदर फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself inside the house
पानीपत। जलमाना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बापौली थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को नीचे उतार कर शव को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक नरेंद्र के भाई राजेश ने बताया कि उन्होंने सुबह उठकर देखा कि नरेंद्र (37) कमरे के अंदर से नहीं आया। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो नरेंद्र ने छत के पंखे पर कपडे़ से फांसी लगाई हुई थी। इस पर ‎मृतक के भाई राजेश ने बापौली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पंखे से नीचे उतार कर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया हैं। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि उसके भाई की पत्नी अपनी बेटी के घर रिश्तेदारी में शादी में गई हुई थी। घर पर उसकी तीसरे नंबर की लड़की बीमार चल रही थी। उसकी बीमारी से नरेंद्र मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed