फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The worker died by hanging himself

Panipat News: श्रमिक ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
The worker died by hanging himself
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। झट्टीपुर गांव में एक मजदूर ने अपने किराये के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। प्रवासी की पत्नी पांच माह की गर्भवती है। साथी श्रमिकों को उसका शव कमरे में पंखे पर फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी मोफित ने बताया कि उसकी साली रुखशाना का नौ माह पहले आशिक (30) के साथ निकाह हुआ था। आशिक बेरोजगार था। उसने पांच माह पहले आशिक को मध्य प्रदेश से पानीपत बुला लिया था। आशिक झट्टीपुर गांव स्थित फैक्टरी में सफाई का काम करता था। उसकी पत्नी रुखसाना भी दूसरी फैक्ट्री में काम करती थी। सोमवार को आशिक सुबह नौ बजे फैक्ट्री में काम पर आया था। वो दोपहर एक बजे फैक्ट्री से कमरे पर चला गया। वो वापस नहीं आया। वो आशिक को बुलाने उसके कमरे पर गया तो कमरा अंदर से बंद मिला। बार बार दरवाजा खटखटाने पर भी कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उसने आसपास के श्रमिकों को एकत्रित किया और दरवाजा तोड़ा। यहां आशिक का शव बिजली की तार से पंखे पर फंदे से लटका था। आशिक के आत्महत्या करने के पीछे के कारण किसी को पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed