फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The work of installing big pillars in Yamuna river on Haryana-UP border line is in full swing

Panipat News: हरियाणा-यूपी सीमा रेखा पर यमुना नदी में बडे़ पिलर लगाने का कार्य तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
The work of installing big pillars in Yamuna river on Haryana-UP border line is in full swing
पानीपत। यमुना नदी में हरियाणा-यूपी सीमा रेखा पर राणा माजरा से लेकर हथवाला गांव तक करीब 36 किमी के एरिया में बडे़ पिलर लगाने का काम ठेकेदार द्वारा पिछले माह शुरू किया गया था। ठेकेदार द्वारा मंगलवार तक 29 पिलरों के जमीन के अंदर करीब 50 फीट गहरे बेस का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है और पिलरों के बेस बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

यमुना नदी में सीमा रेखा को लेकर प्रदेश के पानीपत जिला व यूपी के शामली व बागपत जिलों के किसानों का अनेकों बार झगड़ा होता है और दोनों प्रदेशों के किसानों का यह जमीन विवाद करीब चार दशक से चल रहा है। रिशपुर व यूपी के टांडा गांव के किसानों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें यूपी के अनेक किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। यमुना नदी में करीब 5.12 करोड़ रुपये की लागत से 212 बडे़ पिलर लगाए जा रहे हैं। सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पिलर लगाने के प्वाइंट दिए हैं और ठेकेदार उन्हीं स्थानों पर पिलरों का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एसडीओ शेलेंद्र भाटिया के अनुसार यमुना नदी में सीमा रेखा पर 212 बडे़ पिलर लगाए जाने है। इनमें से 60 पिलरों के प्वाइट ही यमुना नदी के अंदर पानी में आते है और सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा दिए गए प्वाइंटों में बाकी पिलर पानी से बाहर हैं। पानी से बाहर वाले पिलरों के लगाने का काम बारिश के मौसम में भी निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
यमुना नदी में सीमा रेखा पर पिलर लगाने का काम जारी : पान्नु
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सवित पान्नु ने कहा कि यमुना नदी में हरियाणा-यूपी सीमा रेखा पर बडे़ पिलर लगाने का काम पूरी तेजी से चल रहा है और पिलर लगाने का ठेकेदार को नौ महीने का समय दिया गया है लेकिन जिस तेजी से ठेकेदार पिलर लगाने का कार्य कर रहा है, उससे लगता है कि पिलर लगाने का काम समय से पहले ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed