फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The woman was gang-raped after being threatened with defamation.

Panipat News: बदनाम करने की धमकी देकर किया था महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 01 Oct 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 01 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The woman was gang-raped after being threatened with defamation.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना सदर पुलिस ने महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में महिला यू-ट्यूबर सहित चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सदर थाना पुलिस ने सोमवार शाम को आरोपियों को गांव भालसी निवासी अमनदीप उर्फ अमन, गांव डाचर करनाल, हाल सेक्टर-6 पानीपत निवासी अश्वनी, गांव कासनी झज्जर निवासी मोनू व किरण को सिठाना गांव के बस अड्डे से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने महिला को बदनाम करने की धमकी देकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि महिला ने थाना सदर में शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का कहना था कि वह रिफाइनरी रोड के जंगल में लकड़ी लेने के लिए आई थी। वहां आस पास के गांवों की काफी महिलाएं लकड़ी व घास फूस लेने के लिए आती हैं। इसी दौरान किरण नाम की महिला ने उन्हें बदनाम करने की धमकी दी थी। महिला का आरोप था कि उसके साथ आए तीन युवकों अमन, अश्वनी व मास्टर संदीप उसे जबरदस्ती कार में डालकर जंगल में ले गए और मारपीट की। इसके बाद तीनों ने उसके साथ गलत काम किया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर थाना सदर में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 70(1), 140(3), 61(2), 351(3) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

सोमवार शाम को पुलिस टीम ने सिठाना बस अड्डे के पास से चोरों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों से उनके मोबाइल फोन, कार बरामद कर ली। मंगलवार को सभी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed