फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The weather remained clear, but the cold wave increased the chill.

Panipat News: मौसम रहा साफ, शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
The weather remained clear, but the cold wave increased the chill.
पानीपत। तेज बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ होने पर सुबह ही धूप निकल गई। करीब 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली शीतलहर से ठिठुरन बढ़ा दी। इसके चलते पूरा दिन धूप भी बेअसर रही। मौसम विशेषज्ञ ने दो दिन मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है। मौसम में परिर्वन के चलते तापमान में फिर से कमी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को पूरे जिले में बारिश हुई। जनवरी माह में अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया था लेकिन बारिश होने से तापमान में कमी आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शीतलहर की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शीतलहर के आगे दिनभर खिली धूप भी बेअसर रही। लोगों ने दिन में भी ठंड महसूस की। वहीं अस्पताल में खांसी-जुकाम, वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की थोड़ी सी लापरवाही उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही है। लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करना चाहिए। परढ़ाना निवासी नरेश कुमार ने बताया कि गेहूं की फसल को सिंचाई की आवश्यकता थी शुक्रवार को हुई बारिश फसल में खाद का काम करेगी। अब उन्हें सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी इससे समय, तेल की बचत होगी और बारिश का पानी से फसल की पैदावार बढ़ेगी जिससे किसानों को फायदा होगा।
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि आगामी दो दिन मौसम साफ रहने की और मंगलवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed