फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The weather is dry, the minimum temperature will start decreasing again after two days

Panipat News: मौसम शुष्क, दो दिन बाद फिर घटने लगेगा न्यूनतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The weather is dry, the minimum temperature will start decreasing again after two days
पानीपत। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सुबह ही धूप निकलने से लोगों ने गर्मी महसूस की। दिनभर खिली धूप से न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। इससे बुधवार को मौसम शुष्क रहा। हवा की तेज रफ्तार किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विशेषज्ञ ने दो दिन बाद तापमान में फिर से कमी आने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मार्च का महीना शुरू होते ही लोग गर्मी महसूस करने लगे हैं। पिछले कुछ समय से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। पिछले सप्ताह दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया था लेकिन शुक्रवार को हल्की बारिश होने से तापमान में एक बार फिर से कमी आई। जिससे तापमान 28 डिग्री तक आ गया था। बुधवार को एक बार फिर से तापमान बढ़ा है। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की तेज रफ्तार किसानों और राहगीरों को लगातार परेशान कर रही है। तेज हवा चलने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। वहीं किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी है। तेज हवा चलने से कई क्षेत्रों में फसल बिछ गई हैं। जिससे उत्पादन क्षमता प्रभावित होगी। नांगल खेड़ी निवासी राजेश और दीपेंद्र ने बताया कि इस दिनों तेज हवा और बेमौसम बारिश फसल के लिए नुकसानदायक हो सकती है। तेज हवा चलने से उनकी गेहूं की फसल चादर की तरह बिछ गई है। पिछले सप्ताह बारिश होने से फसल में ज्यादा नमी हो गई है। इससे फसल खराब होने का डर बढ़ जाता है। इस समय खिली धूप ही गेहूं के अच्छे उत्पादन के लिए अनुकूल है। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। जिससे दो दिन बाद फिर से तापमान घटेगा। सुबह व शाम के समय हल्की ठंड हो सकती है। हवा की तेज रफ्तार लोगों को परेशान करती रहेगी।
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

बुधवार 31/15 वीरवार 32/17
शुक्रवार 31/14
शनिवार 31/13
रविवार 31/13
सोमवार 33/15
मंगलवार 33/17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed