फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The watchman slipped and fell and died

Panipat News: पैर फिसलने से गिरा चौकीदार, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
The watchman slipped and fell and died
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 में टीडीआई में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार आशीष की देर रात पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। सुबह को कोठी में काम करने वाले मजदूरों ने आंगन में शव पड़ा देखा तो पुलिस इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव कब्जे में लेकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। चौकीदार मूल रूप से कैराना थाने के किशोरपुर गांव का रहने वाले था। परिजनों ने बताया कि रात को शौच के लिए जाते समय पैर फिसलकर गिरने से सिर में चोट लगी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कैराना के किशोरपुर के राजेश ने बताया कि उसका भतीजा आशीष (37) पानीपत में टीडीआई में निर्माणाधीन कोठी में चौकीदार था। वह पिछले पांच-छह माह से कोठी में ही रह रहा था। सोमवार सुबह करीब छह बजे कोठी में काम करने वाले मजदूरों ने फोन सूचना दी कि आशीष की मौत हो गई। उसका शव कोठी के आंगन में पड़ा है। जिसके बाद वह तुरंत ही पानीपत पहुंच गए। आंगन में आशीष का शव पड़ा देखा। राजेश ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि रात को आशीष किसी समय शौच के लिए उठा होगा। बारिश के कारण फर्श पर पानी होने से उसका पैर फिसल गया और वह गिर गया। जिससे सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। उधर, सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-13-17 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थाना सेक्टर 13-17 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि रात को गिरने से सिर में चोट लगने से चौकीदार की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed