फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The war against drugs continues, took oath to eradicate drug from the root

नशे के खिलाफ जंग जारी, जड़ से नशा मिटाने की ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
The war against drugs continues, took oath to eradicate drug from the root
पानीपत। नशा मुक्ति समाज सुधार समिति की एक बैठक रविवार को वधावा राम कॉलोनी के हनुमान मंदिर में हुई। जिसमें सभी पदाधिकारियों व कॉलोनी वासियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने नशा करने व नशे को जड़ से मिटाने के लिए शपथ ली।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष राज कुमार राणा ने कहा कि शहर के जिन लोगों का रुझान नशे को खत्म करने की तरफ है वे उनसे संपर्क करके नशे के खिलाफ बैठक कर सकते हैं। कामरेड पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कॉलोनियों में टाइगर नाम से 5 रुपये में दो भांग की गोलियां मिल रही हैं। जो कि सस्ता नशा होने के कारण सभी की पहुंच में हैं। सभी नशेड़िओं को नशे की लत लगा रही हैं। जिससे कि उनके घर बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से शीघ्र ही इन सस्ते नशे की दुकानों, घर घर खुले अवैध खुर्दे, अफीम-समैक, गांजा आदि बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही करवाई जाए। रणबीर देशवाल ने कहा कि वह पूरे पानीपत में जहां से भी जनता उन्हें बुलाएगी वे अपनी पूरी नशा मुक्ति समाज सुधार समिति के साथ पहुंचेंगे और नशे के खिलाफ जारी इस जंग में सभी को साथ लेकर नशा विरोधी मुहिम के माध्यम से नशे को खत्म करेंगे। ओमवीर सिंह पवार ने कहा कि नशे से एक घर का नहीं पूरे समाज का नुकसान हो रहा है। जोकि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर समिति अध्यक्ष राजकुमार राणा, कामरेड पुष्पेंद्र शर्मा, रणबीर देशवाल, ओमवीर सिंह पंवार, सतपाल राणा, महिपाल, दीपक सैनी, बलवान शर्मा, संतोष शर्मा, राम परकाश, राम भजन, सुनील तोमर, भोपाल, छोटेलाल, मनबीर, जसबीर राणा, सुरेंद्र सैनी, बदन सिंह यादव, राज सिंह कश्यप, प्रदीप, विजयपाल, बीर सिंह, नेत्रपाल, पिंटू राणा समेत सैकड़ों कॉलोनी वासियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed