फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The wait is over, the application process will start in ITI from June 7.

Panipat News: इंतजार खत्म, आईटीआई में सात जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, the application process will start in ITI from June 7.
पानीपत। आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में आवेदन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात जून से शुरू होगी जो 21 जून तक जारी रहेगी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से जहां महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी करने के बाद कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को दाखिला नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

वहीं आवेदन प्रक्रिया को लेकर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे पहले विभाग ने दाखिले से पहले दस्तावेज तैयार करने का पत्र जारी कर दिया है। हालांकि अभी तक संस्थानों में सीटों व ट्रेडों की संख्या जारी नहीं की गई है। उम्मीद है कि इस बार संस्थानों में नई ट्रेड भी शुरू की जाएंगी जिससे विद्यार्थियों को कौशल निखारने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन




निदेशालय द्वारा जारी पत्र में कहा है कि प्रदेश के सभी राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग व्यवसायों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट पर स्वीकार किए जाएंगे। दाखिला से संबंधित दिशा-निर्देशों के लिए विवरण पत्रिका, संस्थानों की यूवी दाखिले के लिए उपलब्ध संस्थानवार सीटों के बारे में सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। विभिन्न दाखिला चरणों के लिए मेरिट एवं सीट अलॉटमेंट जारी होने के पूर्ण कार्यक्रम बारे सूचना दाखिला वेबसाइट पर 07 जून से उपलब्ध होगी। आवेदकों को चाहिए कि वे दाखिला वेबसाइट पर नियमित अवलोकन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले हेतु आवेदन प्रक्रिया सात से 21 जून तक चलेगी। निदेशालय की ओर से आवेदन करने हेतु नोटिस जारी किया गया है। जिले में नौ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान है। जिले में सरकारी आईटीआई में करीब तीन हजार सीटों पर दाखिला किया जाएगा।

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed