{"_id":"61a534df9618ca70617e5bb5","slug":"the-three-kidnapped-children-did-not-get-a-clue-even-after-72-hours-panipat-news-knl91192957","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा हुए तीनों बच्चों का 72 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा हुए तीनों बच्चों का 72 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित पप्पू कॉलोनी से अगवा हुए तीनों बच्चों का 72 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका। मां ने पड़ोस में रहनी वाली दंपती पर शक जताया। महिला ने बताया कि पड़ोसी दंपती को कोई संतान नहीं है, शक है कि उन्ही ने बच्चों का अपहरण किया है। वह दंपती से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है।
पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि दंपती के आधार कार्ड में कच्चा कैंप के स्थित एक मकान का पता लिखवा रखा है, जिस पते पर जाकर देखा तो वहां कोई नहीं मिला। दंपती के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवा दिया है। हर जगह बच्चों तलाश किया जा रहा है। बच्चों को जल्द ढूंढ लिया जाएगा।
यह था मामला:
मूल रूप से एटा, यूपी निवासी कविता ने बताया था कि वह डेढ़ माह पहले पानीपत में बहन के पास आई थी, और पप्पू कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही है। वह पास की ही एक फैक्टरी में काम करती है। पति अनबन के चलते गांव में ही रह रहा है। शनिवार सुबह 8 बजे वह फैक्टरी चली गयी थी, घर पर 8 साल की बेटी गौरी, ढाई साल के बेटे दक्ष और एक साल के बेटा हिमांशु घर पर थे। जब वह दोपहर 12 बजे घर पर खाना खाने आई तो वह तीनों बच्चे लापता थे। बच्चों के साथ ही पड़ोसी कमरे में रहने वाले निसंतान दंपती भी गायब थे। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी।