फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The temperature reached 41 degrees, the condition is bad due to hot air

Panipat News: पारा 41 डिग्री पर पहुंचा, गर्म हवा से हाल बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached 41 degrees, the condition is bad due to hot air
पानीपत। ज्येष्ठ महीने के अाखिरी दिनों में गर्म हवा शुरू हो गई है। इससे लोग बेहाल नजर आए। करीब 10 किलोमीटर की गति से चली गर्म हवाओं के चलते दिन के समय बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो गया। वहीं अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

इसके चलते बिजली की मांग बढ़ गई है। सोमवार को करीब 1.20 करोड़ यूनिट बिजली की खपत रही। बावजूद इसके घोषित और अघोषित कट लगते रहे। जिसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई। बिजली निगम के सुविधा केंद्र पर सोमवार को 1715 शिकायत पहुंची।
विज्ञापन

पिछले कई दिन मौसम में परिवर्तन आ रहा था। रविवार से मौसम सामान्य हो गया। इसके साथ तापमान बढ़ने लगा। सोमवार सुबह ही तेज धूप निकल आई। जिसके चलते सुबह 10 बजे ही लोगों को गर्म हवा महसूस होने लगी। दोपहर को 12 से सायं छह बजे तक करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवा चली। इसके साथ शाम के समय बिजली कट बढ़ गए। बिजली सुविधा केंद्र पर पूरा दिन फोन बजते रहे। यहां फ्यूज उड़ने की शिकायत अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी : प्रशासन ने गर्मी के चलते एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि गर्मी में लोगों को डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती हैं। ऐसे में गर्मी व लू जानलेवा भी साबित हो सकती है। इससे बचाव को लेकर विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। गर्मी के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीयें। इसके साथ ही सुरक्षात्मक चश्मे, छाता, पगड़ी, दुपट्टा, टोपी, जूते या चप्पलों का उपयोग करें। यात्रा के समय अपने साथ पानी अवश्य रखें। धूप में कार्य करते समय धूप से बचाव के लिए टोपी या छाते का उपयोग करें। अपने सिर, गर्दन व चेहरे पर गीला कपड़ा जरूर रखें। गर्मी के स्ट्रॉक, गर्मी के दाने या गर्मी से ऐंठन जैसे कि कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, मतली और दौरे के लक्षणों को
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed