फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The teenager who fell in the canal is not yet found

नहर में गिरे किशोर का अब तक पता नहीं चला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The teenager who fell in the canal is not yet found
पानीपत। पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिरे 16 वर्षीय किशोर का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। गाजियाबाद से बुलाई गई एनडीआरएफ की टीम भी किशोर को ढूंढने में असफल साबित हुई। हालांकि पानीपत पुलिस अभी भी सरकारी चार गोताखोर और नाव की मदद से किशोर को ढूंढने के लिए नहर में लगातार सर्च अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन स्वयं खुबडू झाल तक रोजाना चक्कर लगा रहे है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव दीवाना निवासी शिवराज ने बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने ताऊ के लड़के कुलदीप (16) पुत्र राम अवतार और आकाश पुत्र सुभाष के साथ घुमने के लिए पश्चिमी लिंक नहर पर गए थे। वह महराणा गांव के पास नहर की पटरी पर खड़े होकर बात कर रहे थे। वह वीडियो बना रहे थे और सेल्फी ले रहे थे, तभी कुलदीप का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर पड़ा था। वह बचाने के लिए नहर में कूद गया, लेकिन उसका भी संतुलन बिगड़ गया और वह भी डूबने लगा तो दोस्त आकाश ने उसे बचा लिया, लेकिन वह कुलदीप को नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन

देखते देखते कुलदीप उनके सामने नहर में बहता गया और कुछ दूरी पर जाकर डूब गया। उन्होंने शोर मचाकर आस पास के लोगों से मदद की गुहार लगाई , लेकिन जब तक लोग आए, तब तक देर हो चुकी थी। कुलदीप का इटली जाने का सपना था, वह इसी की तैयारी कर रहा था, कुलदीप के साथ उसका इटली जाने का सपना भी डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में लगातार सर्च अभियान चला जा रहा है, सरकारी गोताखोर की टीम तलाश करने में जुटी हुई है। वहीं गाजियाबाद से भी एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई थी, लेकिन अभी तक कुलदीप का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
- हेमराज राणा, आठ मरला चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed