{"_id":"624615afcb28a6118851660c","slug":"the-system-failed-the-game-of-copying-went-on-fiercely-in-the-10th-examination-panipat-news-knl1035187182","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था फेल, 10वीं की परीक्षा में जमकर चला नकल का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था फेल, 10वीं की परीक्षा में जमकर चला नकल का खेल
विज्ञापन
पानीपत। गांव उग्राखेड़ी स्थित राजकीय स्कूल में आयोजित 10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के पेपर के द
- फोटो : Panipat
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान वीरवार को 10वीं कक्षा का सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर हुआ। परीक्षा के दौरान लापरवाही देखने को मिली। नकल रोकने के दावे धरे रह गए और नकल की पर्चियां परीक्षा केंद्र तक पहुंचीं। वीरवार को 10वीं कक्षा की परीक्षा में तीन नकलची पकड़े गए।
पुलिस की तैनाती के बावजूद कई परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप नहीं रुका। बाहरी तत्व दीवार फांदकर खिड़कियों से पर्चियां फेंकते रहे। उड़नदस्तों ने पेपर के दौरान परीक्षा केंद्रों पर छापामारी की। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की पहली परीक्षा सामाजिक विज्ञान की रही। पहले दिन ही सेंटरों पर बाहरी युवकों का दखल दिखा। पुलिस भी फटकारने के अलावा कोई कार्रवाई करते नहीं दिखी। 10वीं के पहले पेपर में ही बोर्ड फ्लाइंग ने तीन विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा। शहर हो या ग्रामीण आंचल में बने केंद्र, हर जगह बाहरी युवक पर्चियां डालते देखे जा रहे हैं।
तीन को नकल करते पकड़ा
उड़नदस्ते ने वीरवार को 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान तीन विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा है। उनके यूएमसी केस बना बोर्ड को भेजे गए हैं। विद्या भारती मार्डन स्कूल खादी आश्रम जीटी रोड, एक महावीर आदर्श सीसे स्कूल वार्ड-11 और राजकीय कन्या सीसे स्कूल शिवनगर में एक-एक केस बनाया गया।
विज्ञापन
एक पर्यवेक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी
बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी लगने के बावजूद भी कुछ पर्यवेक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इनमें से कुछ ने स्वास्थ्य तो कुछ ने पारिवारिक कारण बताते हुए बोर्ड परीक्षा से छुट्टी ले ली थी। इनके स्थान पर अन्य की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन एक पर्यवेक्षक ऐसे रहे, जिन्होंने कोई कारण नहीं बताया। बोर्ड ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापौली से भौतिकी प्रवक्ता पुष्पोद भव मिश्रा के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान वीरवार से 10वीं कक्षा की परीक्षा शुरू हो गईं। 10वीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान विषय के पेपर में उड़नदस्तों ने नकल के तीन मामले पकड़े हैं। नकल रहित परीक्षा संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, उनमें से कुछ पर्यवेक्षक बस्ता उठाने नहीं पहुंचे थे। एक पर्यवेक्षक ने अनुपस्थिति रहने का कारण नहीं बताया है, जिस पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
- रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।

The system failed, the game of copying went on fiercely in the 10th examination- फोटो : Panipat