{"_id":"63682059e48efb391c30e14a","slug":"the-students-who-came-from-hisar-did-not-get-the-bus-so-there-was-a-ruckus-panipat-news-knl1266714150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार से आए परिक्षार्थियों को नहीं मिली बस, तो किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार से आए परिक्षार्थियों को नहीं मिली बस, तो किया हंगामा
विज्ञापन
पानीपत। सामान्य पात्रता परीक्षा देने शहर में आए हिसार के परीक्षार्थियों ने बस न मिलने के कारण पानीपत डिपो पर हंगामा किया। अभ्यर्थियों का कहना था कि वे बस के इंतजार में ढाई घंटे डिपो पर खड़े रहे। रोडवेज की ओर से बार-बार उन्हें बस उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन शाम साढ़े सात बजे रोडवेज कर्मचारियों ने हाथ खड़े कर दिए। उनको बताया गया कि अब हिसार के लिए उनके पास कोई बस नहीं है। इससे आक्रोशित युवाओं ने हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख रोडवेज कर्मचारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद अभ्यर्थी शांत हुए। फिर रोडवेज प्रबंधन की ओर से परीक्षा देने आए इन अभ्यर्थियों के लिए चार बसें उपलब्ध कराई गईं। इसमें परीक्षार्थी हिसार की ओर रवाना हुए।
सीईटी की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने कहा कि उनकी शाम के सत्र में परीक्षा थी। परीक्षा देने के बाद वे शाम पांच बजे रोडवेज के पानीपत डिपो पर पहुंचे। यहां हिसार जाने के लिए कोई बस नहीं थी। रोडवेज के पूछताछ काउंटर समेत अफसरों से बस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे जल्द ही इसका इंतजाम करवाएंगे। शाम साढ़े सात बजे मालूम हुआ कि हिसार के लिए उनके पास कोई बस नहीं है। करीब दौ सौ परीक्षार्थी ढाई घंटे से बस के इंतजार में खड़े रहे। इससे बाद उन्होंने मौके पर रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ हंगामा किया।
हंगामे के दौरान अभ्यर्थी रोडवेज के पानीपत डिपो के वर्कशॉप गेट तक पहुंच गए। यहां गेट को पकड़कर जोर जोर से हिलाने लगे। इससे रोडवेज कर्मचारियों में दहशत बन गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आकर दोनों पक्षों से बातचीत कर मोर्चा संभाला। मामला शांत करवाने के बाद रोडवेज अफसरों से बातचीत कर उनके लिए बस उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
...
रोडवेज कर्मियों की वजह से हुई परेशानी
रोडवेज कर्मचारियों की वजह से परीक्षार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पहले बताया गया कि बस है, लेकिन बाद में मना कर दिया गया।
- आशीष, हिसार।
ढाई घंटे बाद मुकर गए कर्मचारी
रोडवेज कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने आश्वासन दिया कि उनको बस दिलाई जाएगी। ढाई घंटे तक इंतजार करने के बाद वे मुकर गए।
- अनिल, हिसार।
सरकार का आदेश बेअसर
सरकार ने जब रोडवेज को आदेश दिए थे कि परीक्षा देने आने जाने वालों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए तो रोडवेज को इसका प्रबंधन करना चाहिए था, जो नहीं हुआ।
- सुनील, हिसार।
रोडवेज की लापरवाही से हिसार से आए परीक्षार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ ने तो मौके पर हंगामा भी किया। इसके बाद बस उपलब्ध कराई गई।
- रवि, हिसार।