फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The soldier had committed burglary for gambling money.

Panipat News: फौजी ने जुए की राशि के लिए की थी सेंधमारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
The soldier had committed burglary for gambling money.
पानीपत। सीआईए-टू ने पट्टीकल्याणा गांव में स्थित यूको बैंक की शाखा में फौजी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया था। फौजी जुआ सट्टा खेलने का आदती है। उसने अपनी सैलरी जुआ व सट्टे में खर्च कर दी।
विज्ञापन

दिवाली पर घर वालों ने पैसे मांगे तो उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बैंक में चोरी का प्रयास किया था। अब आरोपी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब फौजी व उसके साथी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए टू प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने वीरवार रात को पट्टीकल्याणा गांव से साहिल निवासी पट्टीकल्याणा को गिरफ्तार किया है। साहिल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दिवाली के दिन उसको व उसके दोस्त अमन उर्फ भीम को संदीप उर्फ फौजी ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं है। घरवाले पैसे मांगे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप सेना में सैनिक है। संदीप जुआ व सट्टा खेलने का आदी है। वह अपनी सैलरी जुआ में हार गया था। वह काफी परेशान था। उन्होंने पैसों के लिए गांव में यूको बैंक में चोरी की प्लानिंग की और एक नवंबर की रात वह बैंक की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। उनसे चेस्ट की दीवार नहीं टूटी।

असफल होने के बाद वह अपने अपने घर चले गए थे। संदीप कुछ दिन बाद ड्यूटी पर चला गया। पूछताछ करने व वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा छेनी बरामद करने के लिए आरोपी साहिल को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed