फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The snatching accused formed a gang as soon as they got bail

Panipat News: झपटमारी के आरोपियों ने बेल पर आते ही बनाया गैंग, बैंक और एटीएम चोरी के साथ लूट की वारदात शुरू की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
The snatching accused formed a gang as soon as they got bail
पानीपत। पुलिस ने कुटानी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में चोरी के प्रयास के मामले का भंडाफोड़ करते हुए दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से पानीपत की उक्त वारदात के अतिरिक्त घरौंडा के यूको बैंक की दीवार तोड़कर चोरी व मोबाइल की एक दुकान में चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपियों की पहचान बाबरपुर के सूूरज, शिमला मौलाना गांव के करण, भारत नगर तहसील कैंप के आशु उर्फ बादल के रूप में की। जबकि दो आरोपी नाबालिग हैं। इनमें चार झपटमारी के आरोप में जेल में बंद थे। दो महीने पहले बेल पर आने के बाद चारों ने गैंग बनाकर चोरी की बड़ी वारदात देने का फैसला किया था।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने शुक्रवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान मामले का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया कि दो जून की रात को किला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुटानी रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया था। जैसे ही आरोपियों ने एटीएम तोड़ने का प्रयास किया वैसे ही अलार्म बैंक के मुख्यालय में बज गया। थाना पुलिस की टीम, ईआरवी व राइडर कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। एटीएम का शटर खोला तो चार युवक सरिया व बारी से एटीएम को तोड़कर नकदी चोरी का प्रयास कर रहे थे। पुलिस टीम को देखते की आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। एसपीओ मनोज, होमगार्ड सोलिया को चोट मारी। एएसआई नरेंद्र ने एक आरोपी को पकड़ लिया तो आरोपी ने दांत से काटकर भाग गए थे। आरोपी उनमें एक साथी को प्रिंस नाम लेकर बोल रहे थे। एएसआई नरेंद्र की शिकायत पर थाना किला में आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

सीआईए टू प्रभारी फूल कुमार व उनकी टीम वीरवार देर शाम ने गुप्त सूचना के आधार पर चार आरोपियों को बाबरपुर मंडी से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सूरज निवासी बाबरपुर, करण निवासी शिमला मौलाना, आशु उर्फ बादल निवासी भारत नगर व एक ने नाबालिग के रूप में बताई। पूछताछ में नाबालिग सहित तीनों आरोपियो ने अपने एक नाबालिग व एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने शुक्रवार सुबह नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में दोनों नाबालिग सहित पांचों आरोपियों ने पानीपत की उक्त वारदात के अतिरिक्त घरौंडा में यूको बैंक की दीवार तोड़कर चोरी व एक मोबाइल की दुकान में चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। करनाल के घरौंडा थाना में उक्त वारदातों बारे अभियोग दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झपटमारी करते थे चार
उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने बताया कि आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। जिले के विभिन्न थाना में आरोपी आशु उर्फ बादल पर झपटमारी का एक, सूरज पर तीन, आरोपी कर्ण परपांचच व एक नाबालिग आरोपी पर दो मामले दर्ज है। उक्त तीन आरोपी करीब दो महीने पहले अलग अलग तारीख में जेल से बेल पर बाहर आए थे। नाबालिग आरोपी मधुबन बाल सुधार गृह से आया था। बाहर आने के बाद आरोपियों ने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए चोरी व लूट की वारदातों का अंजाम दिया। पूछताछ में बाद पुलिस ने शुक्रवार को दो नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। जहां से एक नाबालिग का आरोपी को बाल सुधार गृह अंबाला व दूसरे को बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी आशु को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। आरोपी कर्ण व सूरज को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed