फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The simplicity of Guru Seth Prakash cannot be forgotten: Rohit Muni

गुरु सेठ प्रकाश की सरलता भुलाई नहीं जा सकती : रोहित मुनि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
The simplicity of Guru Seth Prakash cannot be forgotten: Rohit Muni
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। राजाखेड़ी गांव में विराजमान रोहित मुनि महाराज, श्रेयांश मुनि महाराज, रजत मुनि के चातुर्मास में रविवार को बैंक्वेट हाॅल में प्रवचन हुए। रोहित मुनि महाराज ने बताया कि सेठ महाराज की खासियत सरलता थी और जीवन की सादगी ऊंची थी। वे अपने सभी श्रावकों पर बराबर दृष्टि रखते थे। वे किसी में भी भेदभाव नहीं करते थे। जो भी पीड़ित आता उसकी पीड़ा का समाधान कर देते थे।
महाराज साहब के अंदर की जागृति भी कमाल की थी उनकी कृपा से भक्तों का कायाकल्प हो गया। उनके पास लोग दुख से पीड़ित रोते हुए आते और हंसते हुए जाते थे। श्रेयांश मुनि महाराज ने कहा कि सेठ महाराज में ममता की भावना भी थी। हमेशा अपने श्रावकों को ममता भाव से मिलते थे। सेक्टर 11-12 से श्रावक अभिषेक जैन ने गीत गुरुवर सेठ प्रकाश नहीं अब बीच रहे अपने, अब तक न हुआ विश्वास नहीं अब बीच नहीं रहे अपने... प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

राजाखेड़ी से मुकेश वर्मा ने, माया तेरी बहुत कठिन है राम रंग, मांस, हड्डी के ढेर पर मढ़ा हुआ है चाम...। देख उसकी सुंदरता हो जाती तेरी नींद हराम... प्रस्तुत किया। राजाखेड़ी से श्रावक संजय जैन ने सेठ गुरुवर मेरे सदा मस्तक तेरे चरणों में झुकाऊंगा, तेरी सूरत मुझे बड़ी प्यारी लगे इस दिल में बसा लूंगा... प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed