{"_id":"6127e9948ebc3efefb70c9de","slug":"the-shopkeeper-was-shot-by-miscreants-on-his-birthday-panipat-news-knl812072114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली
विज्ञापन
घायल अनमोल।
- फोटो : Panipat
असंध रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने ज्योति नगर में किराना दुकानदार को उसके जन्मदिन पर ही बाइक सवार दो नकाबपोशों ने गोली मार दी। वहीं चचेरे भाई पर भी फायरिंग की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। सिगरेट लेने के बहाने दुकान पर पहुंचे आरोपियों ने एक के बाद एक तीन फायर किए, जिसमें एक गोली दुकानदार की दायीं जांघ में लगी और वो खून से लथपथ होकर गिर गया। फिलहाल निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। वारदात की सूचना पर एएसपी पूजा वशिष्ठ सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन देर शाम तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया।
असंध रोड स्थित विराट नगर निवासी अमन ग्रोवर पुत्र राजेंद्र उर्फ कालू ग्रोवर ने बताया कि उनकी ज्योति कॉलोनी में ‘कालू करियाणा’ के नाम से दुकान है। उनके पिता की एक साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। किराना की दुकान को वह और उसका भाई अनमोल (20) संभालते हैं। बुधवार को चार बजे तक वह दुकान पर था। इसी बीच अनमोल आया और उसे घर भेज दिया। कुछ देर बाद ही उसके पास कॉल आई और अनमोल के पैर में बदमाशों द्वारा गोली मारने की सूचना दी गई। वह दुकान पर पहुंचा तो भाई खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। उसकी जांघ में गोली धंसी हुई थी। उसे असंध रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि 26 अगस्त को ही भाई अनमोल का जन्मदिन था जिसे लेकर वह काफी उत्साहित था।
प्रत्यक्षदर्शी चचेरे भाई की जुबानी...
प्रत्यक्षदर्शी और अनमोल के चचेरे भाई विशाल ग्रोवर ने बताया कि अनमोल की दुकान के सामने ही उन्होंने भी महादेव किराना स्टोर के नाम से परचून की दुकान कर रखी है। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे अनमोल ने आवाज लगाकर उसे बुलाया तो वह उसकी दुकान में चला गया। इसी बीच दो युवक (जिनमें एक युवक ने मुंह पर रुमाल तो दूसरे युवक ने मफलर बांधा हुआ था) आए और अनमोल से सिगरेट मांगने लगे। इसी बीच मफलर बांधे युवक ने अनमोल पर दो बार फायरिंग की, जिसमें पहली ही गोली अनमोल की जांघ पर लगी और वह नीचे गिर गया। दूसरी गोली एक फट्टे पर जाकर लगी। इसी बीच रुमाल बांधे युवक ने उसके ऊपर भी फायर किया लेकिन चावलों के कट्टे के पीछे कूदकर उसने जान बचाई। तभी शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी चेक करने पर खुलासा, बाइक पर आए थे तीन बदमाश
विशाल ने बताया कि उन्होंने दुकान के सामने एक फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि बदमाश दो नहीं बल्कि तीन थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने किराना स्टोर से 30 मीटर पहले बाइक रोक ली। इसके बाद एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा, वह भी नकाबपोश था और दो युवक उतरकर स्टोर पर आए थे। पांच मिनट में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।
वारदात की सूचना मिलते ही पहुंचे एएसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी
वारदात की सूचना मिलते ही घटनास्थल का मुआयना करने के लिए एएसपी पूजा वशिष्ठ, डीएसपी संदीप सिंह और पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी कमलजीत मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने प्रत्यक्षदर्शी के बयान दर्ज किए और जांच टीम का गठन किया। फिलहाल आरोपी फरार हैं, आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम जुटी हुई है।
दो टीमों का गठन कर दिया गया है, छापेमारी की जा रही है : एएसपी
परिजनों की शिकायत पर अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-पूजा वशिष्ठ, एएसपी, पानीपत।

प्रत्यक्षदर्शी:विशाल ग्रोवर- फोटो : Panipat

सीसीटीवी में कैद आरोपी।- फोटो : Panipat

बाइक पर बैठा आरोपी।- फोटो : Panipat