फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The shopkeeper had installed CCTV 300 meters away.

Panipat News: दुकानदार ने 300 मीटर दूर लगाया था सीसीटीवी, गाड़ी से प्लाईबोर्ड चोरी होने पर लगाया था कैमरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
The shopkeeper had installed CCTV 300 meters away.
खंभे पर लगा सीसीटीवी कैमरा। सेशल मीडिया
पानीपत। जाटल रोड पर लगे संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे के मामले में नया खुलासा हुआ। जाटल रोड निवासी प्लाईवुड व्यापारी वीरेंद्र ने थाने में पहुंचकर कहा कैमरा उसने लगाया था। रात को उनकी गाड़ी आती है जिसमें से कई बार प्लाईबोर्ड चोरी हो गए थे। जिस कारण निगरानी के लिए उसने सौर ऊर्जा से संचालित सीसीटीवी कैमरा लगाया था। व्यापारी ने पुलिस को कैमरे के बिल, सिम और चिप की संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध करा दिए। पुलिस फिलहाल व्यापारी बयान के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को जाटल रोड पर पेट्रोल पंप के सामने एक खंभे पर सोलर सिस्टम से लैस संदिग्ध कैमरा मिला था। पुलिस ने आस-पास के दुकानदारों से कैमरे के बारे में जानकारी की तो किसी ने भी कैमरे की जानकारी होने से इंकार कर दिया। पुलिस ने जासूसी की आशंका जताते हुए मॉडल टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। कैमरे को कब्जे में में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया था। रविवार को फर्नीचर व्यापारी वीरेंद्र ने आठ मरला चौकी पर पहुंचकर कैमरा लगाना स्वीकार किया।
विज्ञापन

व्यापारी वीरेंद्र ने बताया कि उनकी जाटल रोड पर 25 साल से प्लाईवुड की दुकान है। जिस स्थान पर उनकी दुकान है वहां पर सड़क की चौड़ाई कम है। रात को उनकी प्लाई बोर्ड से लदी गाड़ी आती है। जिसे दुकान से करीब 300 मीटर दूर पेट्रोल पंप के पास खड़ी किया जाता है। कुछ माह पहले उनके प्लाईबोर्ड चोरी हो गए थे। जिस कारण तीन माह पहले उसने रात को गाड़ी की निगरानी के लिए सौर ऊर्जा से संचालित सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। उस समय उसने न तो किसी को इसी जानकारी दी और न ही अनुमति ली थी। रविवार को जब उसे पता चला कि कैमरा पुलिस ले गई है तो वह थाने पर पहुंचा। वीरेंद्र ने थाने में पहुंचकर कैमरे के बिल, सिम और चिप की जानकारी भी पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाॅक्स
कैमरे में लगी थी चिप, नहीं मिली रिकॉर्डिंग
व्यापारी ने बताया कि कैमरे का एक्सेस उसने अपने मोबाइल फोन में ले रखा था। जिससे किसी भी समय वह लाइव देख सकता था। कैमरे में एक चिप भी थी। लेकिन उसमें कोई रिकॉर्डिंग नहीं मिली। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है। कैमरे को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।

---वर्जन
व्यापारी ने थाने में पहुंचकर कैमरा लगाने की बात कही है। व्यापारी के बयान दर्ज किए जाएंगे। कैमरे की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed