फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The seating capacity of students will be doubled.

Panipat News: विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता की जाएगी दोगुनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
The seating capacity of students will be doubled.
पानीपत। किला मैदान स्थित लाइब्रेरी को अपग्रेड किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता दो से तीन गुना तक बढ़ाई जाएगी। साथ ही लाइब्रेरी में नई किताब और ई-लाइब्रेरी को भी जोड़ा जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए 1.70 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया है। इसका वर्क ऑर्डर इसी सप्ताह जारी किया जाएगा। नगर निगम के आगे आने पर विद्यार्थियों को लाइब्रेरी में बेहतर सुविधा मिल पाएंगी।
विज्ञापन

किला मैदान पर नगर निगम ने लाइब्रेरी बनाई थी। इसमें करीब 70 विद्यार्थी बैठकर पढ़ सकते हैं। गर्मियों में हर रोज करीब 100 युवा पढ़ने के लिए जाते हैं। वहीं सर्दियों में भी करीब 50 युवा हर रोज पढ़ने के लिए जाते हैं। स्थानीय लोगों व युवा लाइब्रेरी में बेहतर सुविधाओं की मांग कर चुके हैं। ऐसे में युवाओं की मांग को देखते हुए नगर निगम करीब 1.70 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया है।
विज्ञापन

नगर निगम अब यह कराएगा : किला लाइब्रेरी में महिला व पुरुष शौचालयों की आवश्यकतानुसार मरम्मत कराएगा। पेयजल के लिए आरओ की कैपेसिटी भी बढ़ाई जाएगी। लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता 150 से 200 तक की जाएगी। एयर कंडीशनर को सेंट्रल किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को लाइब्रेरी में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। नगर निगम के एमई दीपक राणा ने बताया कि किला मैदान स्थित लाइब्रेरी का टेंडर खोल दिया है। इसका जल्द ही वर्क ऑर्डर किया जाएगा। विद्यार्थियों को लाइब्रेरी में हर संभव बेहतर सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed