फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Sangh will operate two thousand branches in villages

Panipat News: गांवों में दो हजार शाखाएं संचालित करेगा संघ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
The Sangh will operate two thousand branches in villages
पानीपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस साल को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगा। नवंबर से जनवरी 2026 तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से शहर के साथ गांवों तक पहुंचा जाएगा। प्रदेश के गांवों में दो हजार शाखाओं पर गतिविधियां शुरू की जाएंगी
विज्ञापन

ये बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक प्रताप सिंह ने कही। वे मंगलवार को गोहाना रोड स्थित एक कंप्यूटर सेंटर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर अधिक सावधानी, गुणवत्ता और व्यापकता से कार्य किया जाएगा। नवंबर से जनवरी तक तीन सप्ताह बड़े पैमाने पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें हर गांव, हर बस्ती व हर घर जाना है। इस दौरान संघ का साहित्य वितरित किया जाएगा। स्थानीय इकाइयों द्वारा कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1177 स्थानों पर 2162 शाखाएं चल रही हैं। 409 स्थानों पर मिलन और 155 स्थानों पर मंडली चल रही हैं। अब गांवों में 1700 स्थानों पर संघ के कार्य चल रहे हैं। इनको अब दो हजार किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बेंगलुरु में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में देशभर से कार्यकर्ता पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि एक लाख गांव में संघ का सीधा कार्य चलता है। उन्होंने कहा कि संघ न केवल राष्ट्र को एकजुट करता है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान और उसके बाद राहत और पुनर्वास कार्यों में भी सक्रिय रूप से शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नूतन वर्ष संघ के कार्य विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर केंद्रित होगा। संघ का उद्देश्य उपलब्धि का उत्सव मनाने की बजाय आत्मचिंतन करना होगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदूओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। यहां हिंदू 20 प्रतिशत से अब मात्र दो प्रतिशत रह गए हैं। हिंदू ही नहीं दूसरे अल्पसंख्यक की भी यही स्थिति है। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर विजयादशमी के दिन संघ शताब्दी के दौरान विशिष्ट गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करेगा। शताब्दी वर्ष की शुरुआत विजयादशमी 2025 पर शुरू किया जाएगा। मंडल, खंड और नगर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर सर विभाग संघचालक कुरुक्षेत्र सुशील गौड़, प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश कुमार, कुरुक्षेत्र विभाग प्रचार प्रमुख केदार, जिला प्रचार प्रमुख प्रदीप व सुरेश रावल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed