फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The sacred relationship of brother and sister is getting strengthened by the post of Rakhi

Panipat News: राखियों की डाक से मजबूत हो रहा भाई-बहन का पवित्र रिश्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
The sacred relationship of brother and sister is getting strengthened by the post of Rakhi
- देश ही नहीं, विदेशों में भी पहुंचेगा रक्षाबंधन का संदेश, डाकिये हर रोज दो-दो घंटे अतिरिक्त कर रहे काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। रक्षाबंधन के नजदीक आते ही भाई-बहन के रिश्ते में भावनाओं की मिठास और भी गहरी हो गई है। इस पवित्र रिश्ते की डोर अब डाकघरों के जरिये देश की सीमाओं को पार करते हुए विदेशों तक पहुंच रही हैं। इस बार रक्षाबंधन पर डाकघर से हजारों राखी देशभर और विदेश तक भेजी जा रही हैं। ऐसे में डाकिये हर रोज दो-दो घंटे अतिरिक्त काम कर रहे हैं।

डाकघरों में इन दिनों राखियों की भीड़ दिखाई दे रही है। बहनें अपने भाइयों तक समय पर राखी पहुंचाने के लिए स्पीड पोस्ट सेवा का सहारा ले रही हैं। बहनें देश के कोने-कोने में ही नहीं बल्कि अमेरिका, कनाडा, इटली, ऑस्ट्रेलिया, दुबई जैसे देशों में बसे भाइयों को भी राखी भेज रही हैं।
विज्ञापन


डाक विभाग के पोस्टमास्टर सुरेश कुमार राठौर ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर डाक विभाग ने विशेष तैयारी की है। स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्ररी के जरिये राखियों की डिलीवरी के लिए कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी पर लगाई गई है ताकि राखी समय से पहले अपने गंतव्य पर पहुंच सके। उन्होंने बताया कि इस बार विशेष रूप से विदेशों में राखी भेजने वाली बहनों की संख्या में इजाफा देखा गया है। डाक विभाग की तरफ से विशेष लिफाफे और पैकिंग की भी सुविधा दी जा रही है ताकि राखी सुरक्षित और सुंदर तरीके से भाई तक पहुंचे। यह सुविधा उन बहनों के लिए और भी खास है जो किसी कारणवश अपने भाई से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉल से मनाते हैं पर्व

नूरवाला की रहने वाली पूजा शर्मा ने बताया कि उनके भाई इटली में रहते हैं और वे हर साल उन्हें राखी भेजती हैं। हमारी संस्कृति और परंपरा से जुड़ा यह त्योहार सिर्फ एक धागा नहीं एक भावना है। जो दूरी को भी छोटा बना देता है। मैं हर साल अपने भाई को राखी स्पीड पोस्ट से भेजती हूं ताकि सही समय पर उनके पास पहुंच जाए और हम वीडियो कॉल पर राखी का त्योहार एक साथ मना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed