फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The road from Panipat to Jind will be four lane

Panipat News: पानीपत से जींद तक सड़क होगी फोरलेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The road from Panipat to Jind will be four lane
पानीपत। पानीपत-जींद तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। यह सड़क करीब 184 करोड़ में बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसकी प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। सड़क चौड़ीकरण दो से चार लेन बनाने के साथ इसके दोनों तरफ पानी निकासी के लिए ड्रेन भी बनाई जाएगी। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने इस पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पानीपत से जींद सड़क दो लेन में है। इस पर अब वाहनों की संख्या बढ़ गई है। सड़क तंग होने पर हादसा होने का भी खतरा बना रहता है। स्थानीय लोग सड़क चौड़ीकरण की लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसमें वन विभाग की मंजूरी के लिए प्रोजेक्ट अटक गया था। वन विभाग ने गत दिनों इसकी मंजूरी दे दी थी। पानीपत से जींद जिले तक सड़क फोरलेन बनाने का करीब 184 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाया था। यह प्रोजेक्ट हाई परचेज कमेटी के पास गया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 184 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को सोमवार को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की। इसके निर्माण के लिए शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के आदेश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

पानीपत से जींद तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिसमें पानीपत से दरियापुर मोड तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। यह फोरलेन सड़क जिला पानीपत का हिस्सा रहेगी। इसकी 92 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। इसी तरह दरियापुर मोड़ से जींद तक 10 मीटर की सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क जींद जिला का हिस्सा रहेगी। इस पर 92 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बिजली के खंभे शिफ्ट करने और वन विभाग को 25.26 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
हर गांव में बनेंगी ड्रेन
पानीपत-जींद फोर लेन पर आने वाले गांवों में पानी निकासी के लिए ड्रेन बनाई जाएंगी। पानीपत के अंतर्गत ज्योति नगर, विर्क नगर, सौदापुर, खुखराना, पानीपत थर्मल, ऊंटला, भालसी, मतलौडा व नारा गांव हैं।



वर्जन :
पानीपत-जींद सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग करीब 184 करोड़ रुपये में सड़क बनाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसकी प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। वे दोनों जिलों की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं।
कृष्णलाल पंवार, विकास एवं पंचायत मंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed