फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The remaining work of Amrit Yojana-1 will be done for Rs 46 crores.

Panipat News: अमृत योजना-1 के बकाया काम 46 करोड़ में होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
The remaining work of Amrit Yojana-1 will be done for Rs 46 crores.
पानीपत। अमृत योजना-1 के बकाया विकास कार्याें को अब निगम अधिकारी सिरे चढ़ा सकेंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में बैठक कर अधिकारियों को 46 करोड़ के इस विकास कार्य को मंजूरी दे दी है। ये टेंडर तिरुपति सीमेंट प्रोडेक्ट कंपनी को गया है। अब अधिकारी इस एजेंसी को काम का वर्क ऑर्डर जारी कर अधूरा काम पूरा करवा सकेंगे। इसमें ग्रामीण विधानसभा एरिया के 10 वार्डों की 28 कॉलोनियों में करीब 125 किलोमीटर लंबी सीवर-पानी और सड़कें बिछाई जाएंगी। ये काम अमृत-1 प्रोजेक्ट के तहत छूट गया था। जिसके लिए सरकार को फिर से ग्रांट भेजनी पड़ी।
विज्ञापन

निगम ने पिछले साल इसका टेंडर लगाया जो जनवरी अंत में खुला। इसमें सात एजेंसिंया शामिल हुई। जिनमें से करीब पांच तकनीकी बिड में फेल हो गई। केवल दो एजेंसी ही फाइनेंशियल बिड तक पहुंची। सबसे कम रेट में काम करने वाली इस एजेंसी ने अपने रेट 46.56 करोड़ भरे थे। जिसमें से रेट नेगोसिएशन चरण के दौरान एजेंसी से 56 लाख रुपये कम करवाए गए। इसलिए अब ये काम एजेंसी को 46 करोड़ में करना होगा। अधिकारियों का कहना है कि दस करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य की वित्तीय मंजूरी केवल सीएम के पास होती है।
विज्ञापन


बॉक्स
ये होगा काम:
अमृत भाग एक प्रोजेक्ट के तहत वार्ड नंबर 2, 4, 5, 6, 7, 13, 21, 24, 25 और 26 में बचा हुआ काम पूरा होगा। यहां 55 किलोमीटर लंबी सड़कें, 45 किलोमीटर लंबी पीने के पानी की पाइपलाइन और 25 किलोमीटर लंबी सीवर की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जबकि पहले इसी भाग में निगम करीब 413 करोड़ से ग्रामीण विस की इन कॉलोनियों में 278 किलोमीटर लंबी सीवर, 280 किलोमीटर लंबी पानी की पाइपलाइन समेत दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये विकास कार्य नूरवाला, देशराज कॉलोनी, विकास नगर, शमशान रोड, बिचपड़ी मोड, श्रीराम चौक, बेरी मस्जिद वाली गली, डाबर कॉलोनी, महादेवी कॉलोनी, एकता कॉलोनी, कश्यप नगर, भगत सिंह नगर, साहिल कॉलोनी, सौंधापुर कॉलोनी, राम नगर, फौजी कॉलोनी, गाबा कॉलोनी, गोपाल कॉलोनी, अर्जुन नगर, कुलदीप नगर, भारत नगर, कच्चा फाटक से राम स्वरूप चौक, राम स्वरूप चौक से आईपीएस तक देव कॉलोनी, हरी नगर, सिद्धार्थ नगर, गंगाराम कॉलोनी, सैनी कॉलोनी, शक्ति नगर और रामपुरा में होगा।



वर्जन:

सीएम से मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा काम: एक्सईएन

मुख्यमंत्री ने अमृत योजना के बकाया काम को पूरा करने के लिए लगाए टेंडर के रेट को मंजूरी दे दी है। अब निगम जल्द ही इसका वर्क ऑर्डर जारी करेगा। जिसके बाद इस काम को करीब एक साल के भीतर पूरा करवा लिया जाएगा।
प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed