फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The public health department in the corporation also shared the responsibility for development

निगम में जनस्वास्थ्य विभाग भी... विकास के लिए बांटीं जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 02:29 AM IST
विज्ञापन
The public health department in the corporation also shared the responsibility for development
पानीपत। नगर निगम में जनस्वास्थ्य विभाग शामिल होने और निगम के पास अधिकारियों की मैनपावर आने के बाद निगम आयुक्त ने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं। नगर निगम में अब चार डिवीजन बन चुकी है। हर डिवीजन का मुखिया एक एक्सईएन पद के अधिकारी को बनाया गया है। उनके अधीन 7 एमई और 13 जेई काम करेंगे। हालांकि सभी डिवीजन की पूरी रिपोर्ट निगम के एसई के पास रहेगी। निगम आयुक्त के इस फैसले से शहर के अंदर सभी विकास कार्य समय, गुणवत्ता अनुसार पूरे हो पाएंगे।
विज्ञापन

एक्सईएन-1 नवीन कुमार : इनके पास वार्ड नंबर 1 से लेकर 13 तक का शहरी विधानसभा का एरिया रहेगा। इनके साथ एमई राजकुमार, जेई रिंकू और जेई विकास रहेंगे।
एक्सईएन-2 प्रदीप कल्याण : इनके पास वार्ड नंबर 1 से 13 तक का ग्रामीण विधानसभा का एरिया रहेगा। इनके पास अमरूत प्रोजेक्ट, 25 और 15 एमएलडी के एसटीपी रहेगा। इनकी टीम में एमई विनोद गोयल, एमई अजीत गर्ग औरजेई अजय छौक्कर रहेंगे।
विज्ञापन

एक्सईएन-3 सुंदर श्योराण : इनके पास वार्ड नंबर 21 से 26 तक के ग्रामीण और शहरी विधानसभा के सभी विकास कार्यों समेत एनजीटी, ग्रैप, एचएसपीसीबी, सीपीसीबी, विज्ञापन, सफाई शाखा संबंधित काम, बॉयो रेमिडेशन, सीएडंडी वेस्ट, सभी मुख्यमंत्री घोषणाएं, तकनीकी काम, भूमिगत लाइन, जिला योजनाकार से संबंधित सभी काम रहेंगे। इनकी टीम में एमई प्रवेश कौशिक, एमई अर्पित भार्गव समेत जेई अशोक कुुमार, विवेक सांगवान, मनोज कुमार, जेई गौरव भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन- 4 राजेश कौशिक : इनके पास वार्ड नंबर 14 से 20 तक का शहरी और ग्रामीण एरिया रहेगा। इनके पास पानी की सप्लाई और सीवरेज सिस्टम का संचालन और रखरखाव रहेगा। इनकी टीम में एमई विनोद गोयल के पास ग्रामीण का वार्ड नंबर 14 से 20 का एरिया जबकि एमई राकेश शर्मा के पास शहरी का एरिया रहेगा। जेई शिवराज, अंकित गोयल, सुनील और राकेश कुमार भी इनकी टीम में काम करेंगे।

इन अधिकारियों को भी दीं जिम्मेदारियां
सीएम विंडो और पीजी पोर्टल के नोडल अधिकारी डीएमसी रहेंगे।
एमई विनोद गोयल ग्रामीण जबकि एमई राजकुमार शहरी विधानसभा के एरिया में डी-प्लान के नोडल अफसर रहेंगे।
एमई विनोद गोयल के पास पूरे निगम एरिया का इलेक्ट्रिकल विंग का काम रहेगा।
सीएसआई एक्सईएन-3 के साथ सफाई संबंधित और एनजीटी संबंधित मामलों में रहेंगे।
सीएम घोषणाओं और दूसरे मामलों में एक्सईएन-3 की ओर से जारी निर्देशों का सभी एमई पालन करेंगे।
जेई विकास वार्ड नंबर 1 से 13 और जेई रिंकूूू 14 से 26 वार्ड में एनडीसी का काम संभालेंगे।
अधिकारियों को बांटी जिम्मेदारियां
नगर निगम में पब्लिक हेल्थ भी मर्ज हो चुका है। इस हिसाब से अब निगम के पास चार एक्सईएन और एक एसई हैं। इनके हिसाब से अलग अलग डिवीजन बनाकर अधिकारियों को काम की जिम्मेदारियां बांटी गई हैं, ताकि विकास कार्य जल्दी, गुणवत्तापूर्वक और सही तरीके से हो सके। -आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed