{"_id":"61fc339590db194d0a115bb3","slug":"the-pole-broke-collided-with-another-line-exploded-panipat-news-knl97893131","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभा तोड़ा, दूसरी लाइन से टकराया, हुआ धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभा तोड़ा, दूसरी लाइन से टकराया, हुआ धमाका
विज्ञापन
पानीपत। बिजली कर्मी द्वारा चलती लाइन में खंभा को नीचे से तोड़ा गया।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। बिजली निगम कर्मी की भूमि के समक्ष से 33 केवी की लाइन शिफ्ट करने के लिए बुधवार की रात अधिकारी और कर्मचारियों की टीम वार्ड नंबर-21 की नेताजी कॉलोनी में पहुंची। इसके लिए चालू लाइन का खंभा भी ड्रिल कर तोड़ दिया गया। हाई वोल्टेज लाइन का ये खंभा टूटकर दूसरी ओर 11 केवी की लाइन से टकरा गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। धमाका सुनकर बाहर निकले क्षेत्रवासियों ने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया। इस पर निगम कर्मचारी वहां से चलते बने। इसके बाद स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों को प्रकरण की शिकायत दी, लेकिन 24 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि वार्ड नंबर-21 की नेताजी कॉलोनी में 33 केवी लाइन का खंभा बिजली निगम के ही एक कर्मचारी के खाली प्लॉट के सामने था। पहले भी इस लाइन को शिफ्ट करने का कई बार प्रयास किया गया, लेकिन लोगों के विरोध के चलते ऐसा नहीं हो सका। इसके बाद बुधवार की रात को जब लोग घरों में सो रहे थे तो निगम कर्मचारी ठेकेदार समेत यहां पहुंचा और चोरी छिपे खंभे को तोड़ दिया। खास बात ये रही कि 33 केवी की चालू लाइन के जिस खंभे को शिफ्ट किया जा रहा था, वह खंभा टूटकर दूसरी लाइन के खंभे से उलझ गया।
इसके बाद इसे ट्रैक्टर और मशीन से रोका गया। अगर ये खंभा नीचे गिर जाता या लाइन टूट जाती तो जानमाल का काफी नुकसान हो सकता था। वार्ड पार्षद संजीव दहिया ने बताया कि खंभे को रोकने के लिए नीचे सपोर्ट लगवाई गई है और ऊपर से खंभे को गिरने से रोकने के लिए लोहे की बेल से बांधकर ट्रैक्टर से रोका गया है। उन्होंने इसे बिजली निगम की बड़ी लापरवाही करार देते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
सैकड़ों घरों में पसरा अंधेरा
नेताजी कॉलोनी के निवासी राजबीर, सुरेश, दिनेश, रविंद्र, मामन सैनी व सुरेंद्र ने बताया कि लाइन में धमाका होने के बाद पूरे एरिया की लाइट गुल है। सैकड़ों परिवारों के घर रातभर अंधेरा पसरा रहा। वहीं बिजली निगम कर्मियों की लापरवाही से कई परिवारों को जान माल की हानि हो सकती थी। मामले में पार्षद ने निगम अधिकारियों समेत पुलिस को भी शिकायत दी है।
मामले की होगी जांच, फिर कार्रवाई : एसई
उक्त मामला संज्ञान में है। निगम अधिकारियों को इसकी जांच सौंपी गई है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, लाइन को दुरुस्त करवाने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं।
- एसएस ढुल, एसई बिजली निगम, पानीपत।

पानीपत। टूटने के बाद मशीन के सहारे खंभे को रोका हुआ।- फोटो : Panipat

पानीपत। वार्ड-21 स्थित नेताजी कॉलोली में विरोध जताते हुए लोग व साथ में मोजूद पार्षद।- फोटो : Panipat