{"_id":"6161dac38ebc3e606c770d1c","slug":"the-pits-dug-in-anganwadi-centers-are-a-danger-to-the-nanny-panipat-news-knl85996330","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों में खोदे गए गड्ढे नैनिहालों के लिए खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों में खोदे गए गड्ढे नैनिहालों के लिए खतरा
विज्ञापन
इसराना। इसराना क्षेत्र के एक गांव के आंगनवाड़ी केंद्र पर रिचार्ज पिट्स के नाम पर खोदा गया गड्ढा।
- फोटो : Panipat
कुलदीप सिंह आर्य
इसराना। जल शक्ति अभियान के तहत गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए अन्य स्थानों की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों के परिसरों में रिचार्ज पिट्स के नाम पर गहरे गड्ढे खोदे गए थे। कई केंद्रों पर पंचायत राज विभाग गड्ढे खोद कर भूल गया। यह गड्ढे छह फीट लंबे, छह फीट चौड़े व इतने ही फीट गहरे हैं। खोदे गए गहरे गड्ढों में केंद्र में आने वाले छोटे बच्चों के गिर कर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पंचायत राज विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद अधूरे पड़े रिचार्ज पिट्स का काम पूरा कर गड्ढे नहीं भरे जा रहे हैं। अभिभावक अपने बच्चों को आंगनबाड़ी में भेजने से कतरा रहे हैं। कई केंद्रों पर तो गड्ढों में बरसात का पानी भरा हुआ है। संवाद
अभिभावकों ने कहा विभाग कर रहा है हादसे का इंतजार
अभिभावकों नीरज, रमेश, देवेंद्र, जगबीर, राजेन्द्र, नरेश, राजबीर, अजय, मुकेश, निर्मला, सुमन, प्रिंयका, प्रीति व शीतल ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर करीब तीन माह पहले गड्ढे खोदे गए थे। कुछ केंद्रों पर काम पूरा कर गड्ढे भर दिए गए, लेकिन कई केंद्रों में गड्ढे ऐसे हो छोड़ दि गए। जिनमें छोटे बच्चों के गिरने का डर बना रहता है। अभिभावकों का आरोप है कि विभाग हादसे का इंतजार कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से केंद्र में खोदे गए गड्ढे भरवाने की गुहार लगाई है।
क्या है रिचार्ज पिट्स
जल शक्ति अभियान के तहत गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में भी योजना के तहत रिचार्ज पिट्स के नाम से गड्ढे खोदे गए थे। इन गड्ढों के बीचों बीच रिंग डाल कर उसके चारों तरफ मिट्टी भरी जाती है व रिंग में रोड़े डाल कर भरा जाता है। जिससे बरसात का पानी रिंग के अंदर रोड़ों से गुजर कर जमीन के अंदर पहुंचता है।
विज्ञापन
पंचायत राज विभाग को कह चुके हैं : कौर
सीडीपीओ जसबीर कौर का कहना है कि पंचायत राज विभाग को पहले भी गड्ढे भरने के लिए कहा जा चुका है। फिर से रिमाइंडर भेज कर खोदे गए गड्ढे भरने के लिए कहा जाएगा।