{"_id":"690532f166582289b6058894","slug":"the-people-of-samalkha-ran-for-unity-panipat-news-c-244-1-pnp1006-146392-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: समालखा के लोगों ने एकता के लिए लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: समालखा के लोगों ने एकता के लिए लगाई दौड़
Sat, 01 Nov 2025 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 01 Nov 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
समालखा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर उपमंडल स्तर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकजुटता ,अखंडता व नागरिकों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना रहा। दौड़ की शुरुआत खेल स्टेडियम भापरा से उपमंडल अधिकारी अमित श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई।
उन्होंने कहा कि हम सभी को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन के बारे में अवश्य पढ़ाना चाहिए। किस प्रकार उन्होंने स्वतंत्रता के लिए चल रहे आंदोलनों का नेतृत्व किया व कितने संघर्ष करके देश को आजादी दिलाई। वहीं रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में दौड़ की शुरुआत भापरा स्टेडियम से की और नई अनाज मंडी समालखा में समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से सुव्यवस्थित रही। इस मौके पर नायब तहसीलदार कैलाश चंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मोर व नगर पालिका सचिव मनीष शर्मा मौजूद रहे।