फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The only boy committed suicide by hanging himself in the factory

Panipat News: इकलौते लड़के ने फैक्ट्री में फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The only boy committed suicide by hanging himself in the factory
पानीपत। देशराज कॉलोनी स्थित कंबल की एक फैक्ट्री में एक श्रमिक ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह दूसरे श्रमिकों को काम बताकर फैक्ट्री के तीसरे तल पर चला गया था। उसने गोदाम में खुद को बंद कर छत पर लगे एंगल में फंदा लगाया था। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। तहसील कैंप थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर फैक्ट्री मालिक, मुनीम व साथी श्रमिकों से पूछताछ के बाद शव को फंदे से उतारा और जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अब श्रमिक द्वारा आत्महत्या करने के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कुटानी रोड स्थित अशोक विहार कॉलोनी निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसकी बेटी शादी हो चुकी है। इकलौता बेटा गोविंद (37) तीन बेटियों व एक बेटे का पिता था। गोविंद देशराज कॉलोनी में कंबल की एक फैक्ट्री में हेल्पर के तौर पर काम करता थ। वह शुक्रवार सुबह आठ बजे घर से फैक्ट्री के लिए निकला था। इसके बाद साढ़े नौ बजे उसे फैक्ट्री से गोविंद द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

श्रमिक रिंकू ने बताया कि गोविंद सुबह साढ़े आठ बजे फैक्ट्री आया था। वह बिल्कुल सामान्य था। उसने उसे कहा कि वह काम शुरू कर लें, वह दूसरी लेबर को माल के बारे में समझाकर आता था। इसके बाद वह ऊपर चला गया था। जब वह फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर मुनीम रणबीर गया तो उसे गोदाम में गोविंद का शव छत पर लगे एंगल पर कपड़े से लटका मिला। इसके बाद फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। फैक्ट्री मालिक को भी इसकी सूचना दी गई और पुलिस बुलाई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed